Skip to main content

Posts

बाल विकास

Recent posts

क्या है सीजोफ्रेनिया

क्या है सीजोफ्रेनिया ( What is Schizophrenia in Hindi) सीजोफ्रेनिया एक मानसिक बीमारी अर्थात मेंटल डिसआर्डर की स्थिति है, जिसमें पीड़ित व्यक्ति को अक्सर तरह-तरह आवाज़ें सुनाई देती रहती हैं और लगता है सभी लोग उनके ख़िलाफ़ षड़यंत्र रच रहे हैं। यहां तक कि कई बार तो वे खुद को भगवान भी मान लेते हैं। सीजोफ्रेनिया ज्यादातर तब होता है, जब मनुष्य के दिमाग में मौजूद डोपामिन नामक एक केमिकल का का स्राव अधिक होने लगता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, दुनिया भर में सिजोफ्रेनिया से 2.1 करोड़ लोग पीड़ित हैं। इनमें से 80 फीसद मामले आनुवंशिक वजहों से हैं। जापान के वैज्ञानिकों ने लगाया पता  रिसर्च के जरिए वैज्ञानिकों ने ऐसी जीन की पहचान की है,जो इस बीमारी के बढ़ने में अहम भूमिका निभाता है। नए शोध में आरटीएन4आर जीन की पहचान की गई है। इस विकार को यह जीन जटिल बना देता है। इस खुलासे के बाद बीमारी के उपचार का नया रास्ता खोजा जा सकेगा। जापान की ओसाका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर तोशिहाइड यमाशिता ने कहा कि तंत्रिका सर्किट में गड़बड़ी के चलते सिजोफ्रेनिया की समस्या खड़ी होती है। मेलिन संबंधित जीन्स का इस बी...

ये है आकाशगंगाओं का नया कैटलाग

ये है आकाशगंगाओं का नया कैटलाग मस्क्वा (मास्को) राजकीय विश्वविद्यालय के खगोल विशेषज्ञों ने आकाशगंगाओं का एक नया कैटलाग प्रस्तुत किया है, जिसमें उन सभी आकाशगंगाओं को शामिल किया गया है, जिनकी अभी तक खोज की जा चुकी है। ये आकाशगंगाएँ पृथ्वी से 30 अरब प्रकाश वर्ष से भी ज़्यादा दूर स्थित हैं। इस कैटलाग को नाम दिया गया है — आकाशगंगीय आभा ऊर्जा वितरण की सन्दर्भ सूची या द रेफ़ेरेंस कैटलॉग ऑफ़ गैलेक्सी स्पैक्ट्रल एनर्जी डिस्ट्रिब्यूशन। इस कैटलाग में आठ लाख आकाशगंगाओं, उनके सितारों और उनकी चमक और तरंगों में दिखने वाले पराबैंगनी (अल्ट्रावायलेट) और अवरक्त (इन्फ़्रारेड) प्रकाश के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। वैज्ञानिकों के अनुसार, इस कैटलाग में ऐसे ही दूसरी निर्देशिकाओं (कैटलागों) में दी गई सूचनाओं के मुक़ाबले उत्सर्जन रेखाओं के रूपों का सबसे विस्तृत और सटीक विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है। फ़िलहाल इस कैटलाग में उन्हीं आकाशगंगाओं की जानकारी दी गई है, जो ब्रह्माण्ड सम्बन्धी मानकों के अनुसार, बहुत ज़्यादा दूर नहीं हैं, और जिनकी विकिरण आवृत्ति (रेडिएशन फ़्रीक्वेंसी) हमारे ग्रह से दूर होते हुए ...

August Current Affairs 2017

राष्ट्रीय वातानुकूलित कोच में उपलब्ध कराए जाने वाले कम्बलों की धुलाई को लेकर नियंत्रक एवं महालेखा-परीक्षक द्वारा फटकार लगाए जाने के बाद भारतीय रेल ने इन डिब्बों में कम्बल उपलब्ध कराने की व्यवस्था समाप्त करने की शुरूआत जुलाई 2017 से कर दी है। जम्मू मेल ट्रेन में सबसे पहले कम्बल उपलब्ध कराना बन्द किया गया है| 1 अगस्त 2017 को सुरक्षाबलों द्वारा पुलवामा में संचालित एक संयुक्त अभियान में जम्मू व कश्मीर राज्य में दर्जनों आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वाले दुर्दान्त आतंकी अबू दुजाना को मौत के घाट उतार दिया गया। उसका सम्बन्ध लश्कर-ए-तैय्बा आतंकी संगठन से था | भारत को एक बड़ी कूटनीतिक सफलता तब हासिल हुई जब विश्व बैंक ने भारत द्वारा जम्मू व कश्मीर राज्य में बनवाई जा रही दो ऐसी जलविद्युत परियोजनाओं के निर्माण को हरी झण्डी दिखा दी जिन पर पाकिस्तान अपनी अपत्ति जता रहा था। ये दो जलविद्युत परियोजनाएं रात्ले और किशनगंगा हैं | 3 अगस्त 2017 को सम्पथिया उइके द्वारा राज्यसभा की सदस्या के रूप में शपथ लेने के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) पहली बार राज्यसभा में कांग्रेस से बड़ी पार्टी बन गई है | केन्द्र स...

July Current Affairs 2017

30 जून 2017 की मध्य रात्रि से गुड्स एण्ड सर्विस टैक्स व्यवस्था लागू होने से स्वतंत्र भारत का सबसे बड़ा आर्थिक सुधार प्रभाव में आ गया। जीएसटी वह अप्रत्यक्ष कर है जिसे उपभोग पर लगाया जाता है | 1 जुलाई 2017 को आधार-प्रणाली का संचालन करने वाले भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार केन्द्रों के संचालन के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण घोषणा की कि सितम्बर 2017 से आधार केन्द्रों का संचालन सिर्फ सरकारी प्रतिष्ठानों से किया जा सकेगा | 2 जुलाई 2017 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी पर एक नई फोटो बुक – “प्रेसीडेण्ट प्रणब मुखर्जी – ए स्टेट्समैन” का विमोचन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में किया। इस पुस्तक का प्रकाशन प्रमुख अंग्रेजी समाचार पत्र “द स्टेट्समैन” द्वारा किया गया है | 3 जुलाई 2017 से तमिलनाडु के फिल्म प्रदर्शकों (सिनेमा-हॉल मालिक) ने फिल्म राज्य सरकार द्वारा निगम कर लगाए जाने के विरोध में पूरे राज्य में फिल्मों के प्रदर्शन को अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया | 3 जुलाई 2017 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भैंसों की दौड़ के परंपरागत खेल “कम्बाला” के आयोजन को...