Skip to main content

ये है आकाशगंगाओं का नया कैटलाग

ये है आकाशगंगाओं का नया कैटलाग

मस्क्वा (मास्को) राजकीय विश्वविद्यालय के खगोल विशेषज्ञों ने आकाशगंगाओं का एक नया कैटलाग प्रस्तुत किया है, जिसमें उन सभी आकाशगंगाओं को शामिल किया गया है, जिनकी अभी तक खोज की जा चुकी है। ये आकाशगंगाएँ पृथ्वी से 30 अरब प्रकाश वर्ष से भी ज़्यादा दूर स्थित हैं।


  • इस कैटलाग को नाम दिया गया है — आकाशगंगीय आभा ऊर्जा वितरण की सन्दर्भ सूची या द रेफ़ेरेंस कैटलॉग ऑफ़ गैलेक्सी स्पैक्ट्रल एनर्जी डिस्ट्रिब्यूशन।
  • इस कैटलाग में आठ लाख आकाशगंगाओं, उनके सितारों और उनकी चमक और तरंगों में दिखने वाले पराबैंगनी (अल्ट्रावायलेट) और अवरक्त (इन्फ़्रारेड) प्रकाश के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।
  • वैज्ञानिकों के अनुसार, इस कैटलाग में ऐसे ही दूसरी निर्देशिकाओं (कैटलागों) में दी गई सूचनाओं के मुक़ाबले उत्सर्जन रेखाओं के रूपों का सबसे विस्तृत और सटीक विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है।
  • फ़िलहाल इस कैटलाग में उन्हीं आकाशगंगाओं की जानकारी दी गई है, जो ब्रह्माण्ड सम्बन्धी मानकों के अनुसार, बहुत ज़्यादा दूर नहीं हैं, और जिनकी विकिरण आवृत्ति (रेडिएशन फ़्रीक्वेंसी) हमारे ग्रह से दूर होते हुए 0.3 से अधिक नहीं है।
  • कैटलाग में पुराने ब्रह्माण्ड के बारे में सीमित जानकारी दी गई है। लेकिन जल्दी ही खगोलविद आकाशगंगाओं के इस कैटलाग में 300-400 नई आकाशगंगाओं की सूची और जोड़ने का इरादा रखते है।


रोज़, यूजीसी 1810 और यूजीसी 1813- 

  • गुलाब के आकार की परस्पर प्रभाव डालने वाली आकाशगंगाएँ जो एण्ड्रोमेडा (सर्पिल) के नक्षत्र में स्पष्ट दिखाई देती हैं, उन्हें यूजीसी 1810 आकाशगंगाएँ कहा जाता है और जब दो आकाशगंगाएँ एक दूसरे में गुँथकर गुलाब का आकार ले लेती हैं, उन्हें यूजीसी 1813 कहा जाता है।
  • इन आकाशगंगाओं पर ऊपर से नीले हीरों का एक हार सा जड़ा दिखाई देता है। हीरों का यह हार चमकदार, गर्म और युवा सितारों के एक जगह पर एकजुट होने से बनता है।


व्हर्लपूल आकाशगंगा, एम 51- 

  • दूधिया चमक वाली यह सर्पिल आकाशगंगा बहुत तेज़ चमकती है और अपने उपग्रह एनजीसी 5195 के बेहद निकट स्थित होती है। ऐसा लगता है कि मुख्य आकाशगंगा एम 51 ने जैसे सारे पदार्थ को अपने पास खींच लिया।
  • गेंद के आकार की अन्य आकाशगंगाओं को धुँधला करने वाली यह आकाशगंगा जल में उठने वाले एक भँवर की तरह लगती है।



एण्ड्रोमेडा, एम 31 –

  • यह विशालाकार आकाशगंगा उन आकाशगंगाओं में से एक है, जो पृथ्वी के सबसे क़रीब स्थित हैं। अन्तरिक्ष में नंगी आँखों से भी इसे देखा जा सकता है।
  • खगोलविदों का कहना है कि दो अरब साल के बाद यह आकाशगंगा मन्दाकिनी या क्षीरमार्ग (मिल्की वे) नामक उस आकाशगंगा से टकराएगी, जिसमें हमारी पृथ्वी स्थित है, और उसे निगल लेगी।



कार्टव्हील आकाशगंगा –

  • यह माना जाता है कि कार्टव्हील (बैलगाड़ी का पहिया) नामक इस आकाशगंगा की 20 करोड़ साल पहले एक दूसरी आकाशगंगा से आमने-सामने की टक्कर हुई थी, जिससे एक बड़ा झटका लगा था और एक लहर जैसी पैदा हो गई थी।
  • इस टकराव के फलस्वरूप उसके मध्य भाग में बहुत से सितारे बने थे।



एम 64 –

  • इस आकाशगंगा की संरचना में धूल की बड़ी-बड़ी नहरें दिखाई देती हैं, जिनके पीछे सितारें छुपे हुए हैं।



होग ऑबजेक्ट गोलाकार आकाशगंगा-

  • गोल खुले छल्लों की तरह की यह पहली ऐसी आकाशगंगा है, जिसके गठन के बारे में खगोलविदों के बीच आपसी सहमति नहीं है।
  • एक परिकल्पना के अनुसार, जब डिस्क की तरह रूपाकार वाली एक आकाशगंगा का केन्द्र दूसरी आकाश्गंगा के बीच से गुज़र जाता है, तो इस तरह की गोल छल्लेदार आकाशगंगा का गठन होता है।


एम 88-

  • यह आकाशगंगा हमारी मन्दाकिनी या क्षीरमार्ग (मिल्की वे) आकाशगंगा के साथ-साथ ही स्थित है और सर्पिलाकार है।


सोम्ब्रेरो आकाशगंगा (एम 104 या एनजीसी 4594) –

  • सोम्ब्रेरो अमरीका में बहुप्रचलित नमदे के टोप की चौड़ी किनारी को कहते हैं। सोम्ब्रेरो आकाशगंगा का नाम उसमें उपस्थित गहरे रंग की धूल की एक चौड़ी नहर की वजह से दिया गया है।
  • यह नहर या धूल की चौड़ी सड़क आकाशगंगा को बीच में से दो हिस्सों में बाँट देती है।


एनजीसी 3370 आकाशगंगा  – 

  • 1994 के अन्त में इस आकाशगंगा में स्थित एक सितारे पर बड़ा भारी विस्फोट हुआ था, जिसने कुछ समय के लिए दूसरे अरबों सितारों की रोशनी को ढक दिया था।
  • इस विस्फोट की रोशनी हमारी पृथ्वी तक पहुँची थी।

Comments

Popular posts from this blog

जनवरी -January 2017

सभी महत्वपूर्ण घटनाओं का सार केवल 101 महत्वपूर्ण तथ्यों मे- अंतर्राष्ट्रीय 1 जनवरी 2017 को संयुक्त राष्ट्र संगठन के नए महासचिव एंटोनी गुटरेज का कार्यकाल शुरु हो गया जब उन्होंने अधिकारिक रुप से बान की मून का स्थान ले लिया गुजरेट इस प्रतिष्ठित पद को संभालने वाली 9 वीं हस्ती है| भूतपूर्व संचार मंत्री सोरिन ग्रिनडियानु को वर्ष 2016 के अंत में रोमानिया का अगला प्रधानमंत्री बनाया गया | नॉर्वे दुनिया का पहला देश बनने जा रहा है जो एफएम रेडियो नेटवर्क को पूरी तरह से बंद कर डिजिटल रेडियो प्रसारण तकनीकी को अपना लेगा| संयुक्त अरब अमीरात का मार्चिंग बैण्ड भारत के आगामी गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होकर इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समारोह में शामिल होने वाला किसी अरब देश का पहला सैनिक दस्ता बनेगा | 12 जनवरी 2017 को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को एक अप्रत्याशित से घटनाक्रम में जो बिडेन (उप-राष्ट्रपति) प्रेंडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम प्रदान किया, जो कि अमेरिका का सबे बडा नागरिक सम्मान है| रहस्यमय तरीके से लुप्त हो गई मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट एमएच 370 के वायुयान के खोज अभियान को लगभग तीन वर्ष...

March Current Affairs 2017

राष्ट्रीय 28 फरवरी 2017 को भारत का पहला एकीकृत हैलीपोर्ट राष्ट्र को समर्पित किया गया हैलीकॉप्टरों की सेवाओं से सम्बंधित यह हैलीपोर्ट रोहिणी (दिल्ली) में स्थापित किया गया है| 27 फरवरी 2017 को रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभ द्वारा नई रेलवे कैटरिंग पॉलिसी 2017 की घोषणा वित्तीय वर्ष2016-17 रेल बजट में की| काजीरंगा रिजर्व में अवैध शिकार के खिलाफ सुरक्षाबलों द्वारा अपनाई गई कथित तौर पर अमानवीय नीति के खिलाफ बनाए गए एक वृत्त चित्र के चलते केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय को बीबीसी दक्षिण एशिया के संवाददाता जस्टिन रोलैट और उनके दल के वीजा निरस्त करने की हिदायत फरवरी 2017 के दौरान की है इस वीवादास्पद वृत्तचित्र का नाम “वन वर्ल्ड किलिंग फॉर कंजरवेशन” है| केंद्र सरकार द्वारा फरवरी 2017 के दौरान जारी विज्ञप्ति के अनुसार देश-भर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में प्रदान की जा रही मध्यान्हं भोजन सुविधा का लाभ उठाने के लिए आधार नम्बर आवश्यक होगा इस नियम को 1 जुलाई2017 को प्रभाव में लाया जायेगा| 7 मार्च 2017 कोप्रमुख भारतीय वाहन कम्पनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपनी पहली स्पोर्ट...

August Current Affairs 2017

राष्ट्रीय वातानुकूलित कोच में उपलब्ध कराए जाने वाले कम्बलों की धुलाई को लेकर नियंत्रक एवं महालेखा-परीक्षक द्वारा फटकार लगाए जाने के बाद भारतीय रेल ने इन डिब्बों में कम्बल उपलब्ध कराने की व्यवस्था समाप्त करने की शुरूआत जुलाई 2017 से कर दी है। जम्मू मेल ट्रेन में सबसे पहले कम्बल उपलब्ध कराना बन्द किया गया है| 1 अगस्त 2017 को सुरक्षाबलों द्वारा पुलवामा में संचालित एक संयुक्त अभियान में जम्मू व कश्मीर राज्य में दर्जनों आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वाले दुर्दान्त आतंकी अबू दुजाना को मौत के घाट उतार दिया गया। उसका सम्बन्ध लश्कर-ए-तैय्बा आतंकी संगठन से था | भारत को एक बड़ी कूटनीतिक सफलता तब हासिल हुई जब विश्व बैंक ने भारत द्वारा जम्मू व कश्मीर राज्य में बनवाई जा रही दो ऐसी जलविद्युत परियोजनाओं के निर्माण को हरी झण्डी दिखा दी जिन पर पाकिस्तान अपनी अपत्ति जता रहा था। ये दो जलविद्युत परियोजनाएं रात्ले और किशनगंगा हैं | 3 अगस्त 2017 को सम्पथिया उइके द्वारा राज्यसभा की सदस्या के रूप में शपथ लेने के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) पहली बार राज्यसभा में कांग्रेस से बड़ी पार्टी बन गई है | केन्द्र स...