सभी महत्वपूर्ण घटनाओं का सार केवल 101 महत्वपूर्ण तथ्यों मे-
अंतर्राष्ट्रीय
- 1 जनवरी 2017 को संयुक्त राष्ट्र संगठन के नए महासचिव एंटोनी गुटरेज का कार्यकाल शुरु हो गया जब उन्होंने अधिकारिक रुप से बान की मून का स्थान ले लिया गुजरेट इस प्रतिष्ठित पद को संभालने वाली 9 वीं हस्ती है|
- भूतपूर्व संचार मंत्री सोरिन ग्रिनडियानु को वर्ष 2016 के अंत में रोमानिया का अगला प्रधानमंत्री बनाया गया |
- नॉर्वे दुनिया का पहला देश बनने जा रहा है जो एफएम रेडियो नेटवर्क को पूरी तरह से बंद कर डिजिटल रेडियो प्रसारण तकनीकी को अपना लेगा|
- संयुक्त अरब अमीरात का मार्चिंग बैण्ड भारत के आगामी गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होकर इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समारोह में शामिल होने वाला किसी अरब देश का पहला सैनिक दस्ता बनेगा |
- 12 जनवरी 2017 को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को एक अप्रत्याशित से घटनाक्रम में जो बिडेन (उप-राष्ट्रपति) प्रेंडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम प्रदान किया, जो कि अमेरिका का सबे बडा नागरिक सम्मान है|
- रहस्यमय तरीके से लुप्त हो गई मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट एमएच 370 के वायुयान के खोज अभियान को लगभग तीन वर्ष चले असफल अभियान के बाद अधिकारिक तौर पर 17 जनवरी 2017 को बंद कर दिया गया इस विमान की यह दुर्धटना 8 मार्च 2014 को घटित हुई थी|
- 17 जनवरी 2017 को नाइजीरियाई वायुसेना ने भारी गलती करते हुए देश के उत्तर पूर्व में स्थित एक शरणार्थी शिविर में हवाई हमला कर दिया जिसके कारण कम से कम 50 असहाय लोगों की मौत हो गई इस हवाई हमले को बोको हराम आतंकी संगठन को निशाने पर रखकर संचालित किया गया था|
- मोबाइल आंकडो का विश्लेषण करने वाली अमेरिका फर्म एप्प एनी द्वारा जनवरी 2017 में जारी किए गए आंकडों के अनुसार भारत वर्ष 2016 के दौरान अमेरिका और ब्राजील को पछाडकर गूगल की प्लेस्टोर से एप्लीकेशन डाउनलोड करने वाला दुनिया का अग्रणी देश बनकर उभरा है|
- 16 जनवरी 2017 को औपचारिक रुप से यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन का सहयोगी सदस्य बन गया इस सदस्यता के लिए भारत ने नवम्बर 2016 के दौरान दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए थे भारत को शामिल किए थे भारत को शामिल किए जाने के बाद अब CERN में सहयोगी सदस्यों की कुल संख्या 6 हो गई है|
- 20 जनवरी 2017 को डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के नए राष्ट्रपति बन गए जब उन्होंने राजधानी वाशिंगटन डी. सी. स्थित कैपिटल हिल में आयोजित 58 वें राष्ट्रपति उद्धाटन कार्यक्रम में राष्ट्रपति की शपथ ली वे 45वें क्रम के अमेरिकी राष्ट्रपति है|
- 19 जनवरी 2017 को आदमा बारो को पश्चिमी अफ्रीकी देश गाम्बिया के नए राष्ट्रपति के रुप में शपथ दिलाई तथा लम्बे समय से देश में शासन करने वाले राष्ट्रपति याह्या जाम्मेह के सत्ता छोडने से मना करने के चलते उनका शपथ ग्रहण समारोह पडोसी देश सेनेगल में आयोजित करना पडा|
- 23 जनवरी 2017 को दक्षिण पूर्व एशियाई देश ने भारत से आने वाले यात्रियों को प्रदान की जाने वाले “वीजा-ऑन-एराइवल सुविधा को समाप्त कर दिया गया|
- भारतीय रेल द्वारा जनवरी 2017 के दौरान जारी एक प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार रुस की रेलवे भारतीय रेल की यात्री ट्रेनों की रफ्तार को 200 किमी. तक करने के लिए संचालित संयुक्त परियोजना में उसकी मदद कर रही है|
- 27 जनवरी 2017को एक दूरगामी प्रभाव वाले आदेश पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हस्ताक्षर किये जिसके तहत 7 मुस्लिम देशों के नागरिकों को अमेरिका में शरण लेने तथा यहाँ का वीजा हासिल करने पर 90 दिन की अस्थाई रोक लगा दी इस सूची में इराक, सीरिया, ईरान, सूडान, लीबिया, सोमालिया और यमन ये सात देश है |
राष्ट्रीय
- 2 जनवरी 2017 को केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने होटलों/ रेस्टॉरेण्टों द्वारा वसूले जाने वाले सर्विस चार्जेज के सम्बंध में वक्तव्य जारी किया कि इन सर्विस चार्जेज को अदा करना ग्राहकों के विवेक पर निर्भर करता है तथा वे इसे अदा करने से इंकार करने का अधिकार रखते है|
- 3 जनवरी 2017 को 104 वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया इस प्रतिष्ठित आयोजन का यह नवीनतम संस्करण तिरुपतिमें आयोजित किया जा रहा है|
- 5जनवरी 2017 को सिक्खों के दसवें गुरु –गुरु गोविंद सिंह की 350 वीं ऐतिहासिकजयंती से सम्बंधित कार्यक्रमों का समापन भव्य कार्यक्रमों की श्रृखला के रुप में हुआ|
- 8 जनवरी 2017को 14 वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया विदेशों में रह रहे भारतीयों के महत्व को रेखांकित करने वाले इस वार्षिक सम्मेलन का यह नवीनतम आयोजन बेंगलुरु में किया|
- 8 जनवरी2017 को प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्त्री नरेंद्र मोदी ने विदेश में रोजगार के लिए जाने वाले भारतीय युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए “प्रवासी कौशल विकास योजना” की घोषणा की|
- 8 जनवरी 2017 को आयकर चोरी तथा काले धन पर नकेल कसने के प्रयास के तहत केंद्र सरकार ने बैंको को अपने सभी खाताधारकों के स्थायी खाता नंबर 28 फरवरी 2017 तक हासिल करने का महत्वपूर्ण आदेश जारी किया|
- 10 जनवरी 2017 को भारत के पहले अंतर्राष्ट्रीय एक्सचेंज का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात की राजधानी गाँधीनगर में किया इस एक्सचेंज का नाम इण्डिया आईएनएक्स है|
- अपने निम्न लिंगानुपात तथा लैंगिक पक्षपात के लिए कुख्यात रहे हरियाणा राज्य ने हाल में ही लिंगानुपात से सम्बंधी महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है यहाँ का जन्म के समय लिंगानुपात पिछले लगभग दो दशकों में पहली बार 900 के आंकडे को पार कर गया है|
- 12 जनवरी 2017 को केरल ने देश की अपनी तरह की पहली सौर- ऊर्जा संचालित नौका सेवा नियमित आधार पर शुरु की गई |
- 12 जनवरी 2017 को मनोरंजन जगत से सम्बंधित कण्टेट को बेचने व खरीदने की सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से देश का अपनी तरह का आयोजन मुम्बई में शुरु हुआ इस तीन दिवसीय आयोजन को “ग्लोबल कण्टेंट बाजार-2017” का नाम दिया|
- 12 जनवरी 2017 को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा हज पर जाने वाले श्रध्दालुओं को प्रदान की जा रही सब्सिडी को धीरे-धीरे कम कर वर्ष 2022 तक समाप्त करने के आदेश के अनुपालन के लिए केंद्र सरकार ने 6-सदस्यीय समिति का गठन किया|
- 13 जनवरी 2017 को मारुति सुजकी ने अपना नया छोटी स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन बाजार में उतार दिया कम्पनी के इस नये वाहन को “इग्निस” नाम दिया गया है|
- 16 जनवरी 2017 को देश भर में गुड्स एण्ड सर्विस टैक्स को लागू करनेकी नई तिथि 1 जुलाई 2017 घोषित की जिसकी घोषणा केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने की|
- 16 जनवरी 2017 को करमचारी भविष्यनिधि संगठन ने घोषणा की कि वह केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों के एक्सचेंज-ट्रेडेड फण्ड की बिक्री में कम से कम 2,800 करोड रुपये का निवेश करेगा EPFO की घोषणा का महत्व है कि यह पहला मौका होगा जब EPFO सरकार के किसी विनिवेश कार्यक्रम में निवेश कर प्रतिभागिता करेगा |
- 17 जनवरी 2017 को दक्षिण भारत के दिग्गज राजनेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री एम. जी. रामचंद्रन की 100 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई|
- 17 जनवरी 2017 को रेल मंत्री सुरेश प्रभु द्वारा “मिशन 41 के“ को लाँच किया गया इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय रेल की ऊर्जा खपत को कम करना है|
- 18 जनवरी 2017 को टाटा मोटर्स को अपने बिल्कुल नए कार मॉडल को पेश किया जो कम्पनी की वर्तमान आरिया का स्थान लेगी इस नई कार का नाम हैक्सा है|
- 18 जनवरी 2017को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने बिल्कुल नए रुप में बहाल की गई उस जर्मन कार पर से पर्दा हटाया जिसका प्रयोग कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने ब्रिट्रिश अधिकारियों की आंखों में धूल झोककर देश से भाग निकलने का ऐतिहासिक कारनामा अंजाम दिया यह घटना 17 जनवरी 1941 को घटित हुई|
- 17 जनवरी 2017 को भारत सरकार द्वारा आयोजित किए जाने वाले वार्षिक भूराजनैतिक सम्मेलन “राससीना डायलॉग” के दूसरे संस्करण का थीम ‘The New Normal: Multilateralism in a Multipolar World’ था, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया|
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों के संयुक्त प्रवेश बोर्ड की एक-समिति ने देश के आईआईटी संस्थानों में लडकियों के लिए 20% आरक्षण देने की सिफारिश की है|
- 18 जनवरी 2017 को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने देश में प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में अपनाए जा रहे नवाचार और क्षेत्र की प्रगति को प्रदर्शित करने व इसकी निरंतर निगरानी रखने के उद्देश्य से एक पूर्णतया समर्पित नया वेब पोर्टल को शुरु किया इस पोर्टल का नाम “शगुन” रखा गया है|
- 16 जनवरी 2017 को केंद्र सरकार ने क्षेत्रीय हवाई अड्डों को जोडने से सम्बंधित अपनी उडान योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम योजना 11 विमान सेवा संचालकों से प्रस्ताव प्राप्त किए है|
- 21 जनवरी 2017 को हीराखण्ड एक्सप्रेस देर रात आंध्र प्रदेश के विजय नगरम के पास पटरी से उतर जाने के कारण कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई|
- भारतीय जवान चंद्र बाबूलाल चव्हाण सितमबर 2016 के दौरान गलती से पकिस्तानी सीमा में घुसने के बाद पकड लिया तथा जिसे 21 जनवरी 2017 को पाकिस्तान ने भारत को सौंप दिया|
- 23 जनवरी2017 को तमिलनाडु विधानसभा द्वारा ध्वनिमत से पारित किए गए ‘पशुओंके प्रति हिंसा उन्मूलन (तमिलनाडु संशोधन) कानून 2017 द्वारा साँड के साथ खेले जाने वाले राज्य बेहद लोकप्रिय खेल “जल्लीकट्टू”के आयोजन में आने वाली तमाम बाधाओं को दूर करने का प्रयास किया गया है|
- 24 जनवरी 2017को केंद्रीय कैबिनेट ने भारतीय प्रबंध्न संस्थान विधेयक, 2017 को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी जिससे देश के आईआईएम संस्थानों को अधिक स्वयतत्ता प्रदान करने का खाका तैयार किया जा रहा है इस विधेयक के प्रभावी हो जाने के बाद एक बडा अंतर आ जायेगा कि आईआईएम संस्थान अपने छात्रों को डिप्लोमा के बजाय डिग्री प्रदान कर सकेंगें|
- 24 जनवरी 2017 को केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नहीं आने वाले 2 लाख रु. तक के गृह ऋणों को 3 % व्याज सब्सिडी प्रदान करने की घोषणा की|
- भारत ने अपना 68 वाँ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2017 को धूमधाम से मनाया इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम राजधानी दिल्ली के राजपथ पर एक भव्य परेड के रुप में किया गया इस अवसर पर स्वदेशी तकनीक से निर्मित हल्के लडाकू विमान “तेजस” ने अपनी उडान द्वारा गति का रिकॉर्ड कायम किया और राष्ट्रीय सुरक्षा बल ने इस वार्षिक आयोजन में पहली बार मार्च पास्ट में भाग लिया|
- 26 जनवरी 2017 को सम्पन्न हुई 68वीं गणतंत्र दिवस परेड में समारोह का मुख्य अतिथि क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान (संयुक्त अरब अमीरात ) थे|
- 24 जनवरी 2017 को केंद्रीय कैबिनेट को वरिष्ठ नागरिकों के लिए नई योजना वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना,2017 को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी इस योजना के तहत प्रस्तावित न्यूनतम देय व्याज दर 8% रखी गई है|
अर्थव्यवस्था
- 1 जनवरी 2017को देश के सबसे बडे वाणिज्य बैंक एसबीआई ने अपनी बेंच मार्क लैंण्डिंग दर को 0.9% घटा दिया माना जा रहा है कि एसबीआई के इस कदम के बाद देश के अन्य बैंक भी अपनी व्याज दर घटायेंगें इस कटौती के बाद एसबीआई की नयी बैंचमार्क लैण्डिंग दर 8.0 %हो गई है|
- 500 व 1000 रु. के पुराने नोटों को प्रचलन से बाहर करने के निर्णय को असली जामा पहनाने के उद्देश्य से राष्ट्रपति ने निदिष्ट बैंक नोट (देनदारियों की समाप्ति) अध्यायदेश, 2016 को अपनी मंजूरी प्रदान की|
- फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स को कैथोलिक सीरियन बैंक में 51 % हिस्सेदारी खरीदने की सैध्दांतिक अनुमति हाल में भारतीय रिजर्व बैंक ने प्रदान की जिसके चलते यह किसी बैंक का नियंत्रण हासिल करने वाला देश का पहला गैर बैंकिग वित्तीय उपक्रम बन जायेगा|
- 4 जनवरी 2017 को दिग्गज इंटरनेट कम्पनी गूगल ने भारत के लघु एवं मध्यम व्यवसायों को इंटरनेट की मदद से उद्यमिता को विस्तारित करने के उद्देश्य से “डिजिटल अनालॉक्ड” और “माई बिजनेस बेबसाइट्स” नामक दो नए प्रयास शुरु करने की घोषणा की|
- 4 जनवरी 2017 को सेबी ने देश में स्टार्ट अप व्यवसायों को बढावा देने के उद्देश्य से ऐसे व्यवसायों को वित्तीय सहायता प्रदान करने वाले एंजेल निवेशकों की निवेश सम्बंधी शर्तो में कुछ रियायत करने की घोषणा की इन घोषणाओं के अनुसार किसी एक स्टार्ट अप योजना में 200 एंजेल निवेशक निवेश कर सकते है|
- 5 जनवरी 2017 के दौरान की गई घोषणा के अनुसार भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) उपक्रम पहला प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम बनने जा रहा है जिसको रणनीतिक विनिवेश प्रक्रिया के द्वारा बेचा जायेगा|
- 8 जनवरी 2017 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इक्विटी बाजार में उठा पटक को ध्यान में रखते हुए भारतीय जीवन बीमा निगम ने 31 मार्च 2017 को समाप्त हो रहे वित्तीय वर्ष के दौरान अपने इक्विटी निवेश के लक्ष्य को घटाकर 50,000 करोड कर दिया है इस वित्तीय वर्ष का उसका पूर्व निर्धारित इक्विटी निवेश लक्ष्य 60,000 करोड रु. था|
- 12 जनवरी 2017 को एयरटेल पेमेण्ट्स बैंक ने देश के सभी राज्यों में अपनी सेवाएं शुरु कर पूरे देश में पेमेण्ट्स बैंक सेवाएं प्रदान करने वाला देश का पहला उपक्रम बन गया|
- आईसीआईसीआई बैंक ने जनवरी 2017 के दूसरे सप्ताह से UPI के नियमों के उल्लंघन समेत तमाम आरोप लगाकर फोनपे नामक यूपीआई-आधारित मोबाइल भुगतान एप से होने वाले सौदों को अपने बैंक के ग्राहकों के संदर्भ में ब्लॉक कर दिया|
- 14 जनवरी 2017 को देश में प्रतिभूति बाजार की नियामक संस्था सेबी ने स्टॉक दलालों से वसूले जाने वाले टर्नओवर शुल्क को 25 % कम करने की घोषणा की गई|
- 16 जनवरी 2017 को भारतीय रिजर्व बैंक ने एटीएम से धन निकलने की दैनिक अधिकतम सीमा को बढाकर 10,000 रु. कर दिया है|
- 18 जनवरी 2017 को केंद्र सरकार ने 4 राज्यों को छोडकर देश के अन्य सभी राज्यों को राष्ट्रीय लघु बचत कोष में अनिवार्य निवेश के नियम से छूट प्रदान करने की घोषणा की माना जा रहा है कि इसके चलते राज्यों को अधिक प्रतिस्पर्धा मूल्य पर खुले बाजार से ऋण हासिल करने की सुविधा मिल सकेगी NSSF में अनिवार्य निवेश नियम से चार राज्यों अरुणाचल प्रदेश, दिल्ली, केरल और मध्य प्रदेश को छूट प्रदान नहीं की गई|
- केंद्र सरकार ने विनिवेश से प्राप्त होने वाले धन के अनुप्रयोग के बारे में सलाह देने का काम निवेश एवं सार्वजनिक परिसम्पत्ति प्रबंधन विभाग के बजाय आर्थिक मामलों का विभाग के जिम्मे रखने का निर्णय जनवरी 2017 के दौरान लिया गया|
- 23 जनवरी 2017 को अपना IPO लॉकर बीएसई स्टॉक एक्सचेंज पूँजी बाजार में अपने आपको सूचीबध्द करने वाला देश का पहला स्टॉक एक्सचेंज बनने जा रहा है|
- एक अंग्रेजी समाचार वित्तीय समाचार-पत्र द्वारा सूचना के अधिकार के तहत भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड से मांगी हई जानकारी के अनुसार 500रु. तथा 2000 रु. के नए करेंसी नोटों को छापने की लागत 3.09 रु. (500 के नोट के लिए) और 3.54 रु. (2000 के नोट के लिए) आ रही है|
- 23 जनवरी 2017 को बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस द्वारा 900 करोडरु. के ऋण की वापसी न करने के आरोप में CBI द्वारा गिरफ्तार किए गए योगेश अग्रवाल आईडीबीआई बैंक के भूतपूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक है|
- 27 जनवरी 2017 को आयकर विभाग ने घोषित किया कि आयकर विभाग द्वारा कर चोरी के मुद्दे पर की गई कार्रवाइयों पर विदेशी निवेशकों की शिकायतों को दूर करने के उद्देश्य से तैयार किए गए जनरल एण्टी-एवॉयडेंस रुल्स को 1 अप्रैल 2017 से लागू कर दिया जाएगा|
- 25 जनवरी 2017 को भारतीय रिजर्व बैंक ने भारतीय उपक्रमों द्वारा किसी असहयोगी देश अथ्वा क्षेत्र में स्थापित किसी उपक्रम में सीधे निवेश पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की वित्तीय कार्रवाई कार्यबल का अंतर सरकारी बल असहयोगी देश व देशों को चिह्नित करता है|
खेल
- 1 जनवरी 2017 को भारत के स्टार एकल टेनिस खिलाडी सोमदेव देवबर्मन ने अपने अंतर्राष्ट्रीय टेनिस करियर को अलविदा कह दिया इस खिलाडी ने 2010 में देश के लिए एशियाई खेलों में दो स्वर्ण पदक जीते|
- 8 जनवरी 2017 को रॉबर्ट बॉतिस्ता ऑगट ने चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेण्ट का पुरुष एकल खिताब जीता |
- 10 जनवरी 2017 को घोषणा की गई कि फीफा फुटबॉल विश्व कप के वर्ष 2026 के आयोजन से इसमें वर्तमान 32 देशों के बजाय 48 टीमों को शामिल किया जायेगा|
- 14 जनवरी 2017 को गुजरात टीम ने 2016-17 के रणजी ट्रॉफी फाइनल में गत चैंम्पियन मुम्नई को हराकर पहली बार यह प्रतिष्ठित खिताब जीतने का गौरव हासिल किया|
- 14 जनवरी 2017 को चेन्नई स्मैशर्स ने सम्पन्न प्रीमियर बैडमिण्टन लीग का वर्ष 2017 का खिताब फाइनल में मुम्बई रॉकेट्स को पराजित कर जीत लिया|
- 15 जनवरी2017 को केंद्रीय खेल एवं युवा मसलों के मंत्री विजय गोयल को नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया जिसमें देश भर के 25 राज्यों से लगभग 1,000 बच्चे शामिल हो रहे है इस वृहद खेल प्रतियोगिता को “खेलो इण्डिया योजना” राष्ट्रीय योजना के तहत आयोजित किया जा रहा है|
- 19 जनवरी 2017 को उज्बेकिस्तान के उस 117 वीं वारीयता प्राप्त खिलाडी डेनिस इस्तोमिन को गत विजेता नोवाक जोकोविच को वर्ष के पहले टेनिस ग्राण्ड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में ही हरा कर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया|
- 22 जनवरी 2017 को भारत की दिग्ग्गज महिला बैडमिण्टन खिलाडी साइना नेहावाल ने मलेशिया मास्टर्स ग्रां प्री गोल्ड टूर्नामेण्ट का महिला खिताब जीता जो कि 2016 में उन्हें लगी गम्भीर चोट के बाद की गई वापसी के बाद उनका पहला खिताब है|
- 24 जनवरी 2017 को वर्ष 2017 की क्रिकेट की ईरानी ट्रॉफी शेष भारत टीम ने जीता|
- 23 जनवरी 2017 को फार्मूला वन कार रेसिंग चैम्पियनशिप के आयोजन की पिछले लगभग 40 वर्षो से जिम्मेदारी निभा रहे बर्नी एक्लेस्टोन के स्थान पर चेज कैरी को फार्मूला वन का नया प्रमुख नियुक्त कर दिया गया|
- 28 जनवरी 2017 को अमेरिका टेनिस खिलाडी सेरेना विलियम्स ने टेनिस इतिहास कायम किया जब ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला एकल फाइनल में उन्होंने अपनी बडी बहन वीनस विलियम्स को पराजित कर अपने करियर का 23वाँ एकल ग्राण्ड स्लैम खिताब जीत लिया इस खिताबी जीत के साथ सोरेना टेनिस के ओपन युग की सबसे सफल खिलाडी बन गई उन्होंने स्टेफी ग्राफ के 22 खिताब जीतने का रिकॉर्ड कायम किया|
- 29 जनवरी 2017को रोजर फेडरर ने वर्ष 2017 के ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष एकल फाइनल में अपने चिर प्रतिद्वंदी राफेल नडाल को पराजित कर यह खिताब जीता इस खिताबी जीत के साथ वे अब तक 18 एकल ग्रैण्ड स्लैम खिताब जीत चुके है जो एक कीर्तिमान है|
प्रौधौगिकी
- 2जनवरी 2017 को भारत ने लम्बी दूरी की सतह से सतह पर मार करने वाली रणनीतिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण किया इस मिसाइल की अधिकतम मारक क्षमता 4,000 किमी. तक है|
- 12 जनवरी 2017 को भारत में स्वदेशी तकनीक से निर्मित दूसरी पनडुब्बी आईएनएस खाण्देरी है जिसका जलावतरण मुम्बई में किया गया |
नियुक्ति
- 2जनवरी 2017 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने बीसीसीआई के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के को प्रशासनिक सुधारों के लिए लोढा समिति की सिफारिशों का अनुपालन न करने पर पर उनके पदों से हटाने का आदेश जारी किया|
- 31 दिसम्बर 2017 को विपिन रावत भारतीय थल सेना के नए प्रमुख है उन्होंने जनरल दलबीर सिंह सुहान के स्थान पर थलसेना के नए प्रमुख के रुप में पदभार ग्रहण किया भारतीय थल सेनाध्यक्ष के रुप में उनका 27 वॉ क्रम है|
- 31 दिसम्बर 2016 को भारतीय वायुसेना की कमान संभालने वाले एयर चीफ मार्शल बी. एस. धनोआ 22 वें क्रम के वायुसेना अध्यक्ष है|
- 4 जनवरी 2017 को प्रो. डेविड आर. सियेम्लेह को संघ लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया|
- 5 जनवरी 2017 को भारतीय मूल के ट्रस्टी राजीव जे. शाह को दुनिया की सबस्र बडी तथा शक्तिशाली परोपकारी संस्था के रुप में जानी जाने वाली अमेरिका की रॉकफेलर फाउण्डेशन का अगला अध्यक्ष नियुक्त किया गया|
- केंद्रीय खेल मंत्रालय ने सुरेश कलमाडी और अभय चौटाला द्वारा स्वयं को खेल संघों के आजीवन अध्यक्ष बनाए जाने के प्रकरण के चलते भारतीय ऑलम्पिक संघ को अस्थायी रुप से निलम्बित करने के बाद देश में खेल संघों के ढाचों में सुधार लाने के उद्देश्य से एक समिति का गठन जनवरी2017 के दौरान किया इस समिति की अध्यक्षता आई. श्रीनिवास (खेल सचिव) को सौपी गई|
- 9जनवरी 2017 को फ्लिपकार्ट ने कल्याण कृष्णामूर्ति को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त करने की घोषणा की वे इस कमपनी के सह- संस्थापक बिन्नी बंसल का स्थान लेंगे|
- 9 जनवरी2107 को वी. बालसुब्र्ह्मण्यम को भारत के पहले अंतर्राष्ट्रीय एक्सचेंज इण्डिया आईएनएक्स का पहला प्रमुख बनाया गया|
- 12 जनवरी 2017को एन. चंद्रशेखरन को टाटा औद्योगिक समूह की होल्डिंग कम्पनी टाटा संस का नया अध्यक्ष चुना गया, जो इस पद पर अस्थाई रुप से तैनात रतन टाटा का स्थान लेंगे|
- 12 जनवरी 2017 को राजेश गोपीनाथ को भारत की सबसे बडी सॉफ्टवेयर कम्पनी टाटा कन्सलटेंसी सर्विसेज का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी चुना गया|
- 12 जनवरी 2017 को ले.जनरल सरथ चंद्र को भारतीय सेना का नया उप-प्रमुख नियुक्त किया गया|
- 19 जनवरी 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति द्वारा स्वीकृति प्राप्त होने के बाद आलोक कुमार वर्मा को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के अगले निदेशक के रुप में नामित किया|
- 23 जनवरी 2017 को हुगो बारा ने एकाएक अपने पद से इस्तीफा दे दिया, शाओमी वैश्विक परिचालन से जुडी एक दिग्गज हस्ती थे|
- 26 जनवरी 2017 को पिछले काफी समय से यौन उत्पीडन के आरोंपों में घिरे मेघालय के राज्यपाल वी. शनमुगनाथन ने अंतत: अपने पद से इस्तीफा दे दिया|
सम्मान व पुरस्कार
- भारत में जन्में DNA विशेषज्ञ शंकर बालसुब्रह्मण्यम को ब्रिट्रिश माहारानी द्वारा प्रदान किया जाने वाले नाइटहुड सम्मान प्रदान किया जायेगा|
- आईआईटी खडकपुर के पूर्व छात्र पराग हवलदार को एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स एण्ड साइंसेज ने “टेक्निकल ऑस्कर” के नाम से लोकप्रिय अपना टेक्निकल एचीवमेण्ट अवार्ड प्रदान करने की घोषणा जनवरी 2017 के दौरान की|
- 14 जनवरी 2017 को सम्पन्न 62 वें जियो फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में “दंगल” फिल्म को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फिल्म के रुप में चुना गया|
- 26 जनवरी 2017 को सम्पन्न हुई 68वीं गणतंत्र दिवस समारोह में हवलदार हांगपान दादा को शांति काल में दिया जाने वाला सबसे बडा वीरता सम्मान अशोक चक्र मरणोपरांत प्रदान किया गया |
निधन
- 6 जनवरी 2017 को हिंदी फिल्मों में अद्वितीय भूमिकाएं निभाने वाले सुप्रसिध्द अभिनेता एवं नाटयकर्मी ओमपुरी का अपने मुम्बई स्थित आवास में निधन हो गया इन्होंने दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था|
- 7 जनवरी 2017 को पुर्तगाल के पूर्व राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री रहे मारियो सोरोज का निधन हो गया इन्हें अपने देश में “लोकतंत्रके पिता” के नाम से जाना जाता था|
- 4 जनवरी 2017 को सितार से जुडे सुप्रसिध्द शास्त्रीय संगीतज्ञ अब्दुल हलीम जाफर खान का निधन हो गया|
- 8 जनवरी 2017 को ईरान भूतपूर्व राष्ट्रपति अकबर हाशमी रफसंन्जानी का दिल का दौरा पडने से निधन हो गया|
- 14 जनवरी 2017 को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा तमाम राज्यों के राज्यपाल रह चुके सुरजीत सिंह बरनाला का 91 वर्ष की आयु में चण्डीगढ में निधन हो गया वे 1985 से 1987 तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे|
- 16 जनवरी 2017 को अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जीन कार्नेन का निधन हो गया ये चंद्रमा की सतह पर चलने वाले अंतिम अंतरिक्ष यात्री |
- 16 जनवरी 2017 को बंगलुरु में प्रो. सी. वी. विश्वेशरा का निधन हो गया यह विज्ञान के ब्लैक-होल्स के विषय में शोध करने वाले दुनिया के कुछ सबसे पहले वैज्ञानिकों में से एक थे|
Comments
Post a Comment