राष्ट्रीय
- 31 मई 2017 को यूपीएससी द्वारा घोषित वर्ष 2017 के सिविल सेवा परीक्षा परिणामों के अनुसार इस प्रतिष्ठित परीक्षा में इस वर्ष सुश्री नंदिनी के. आर. ने प्रथम स्थान हासिल किया है|
- 1 जून 2017 को भारत की सबसे पुरानी रेलगाड़ियों में से एक पंजाब मेल ने अपने परिचालन के 105 वर्ष पूरे कर लिए|
- 1 जून 2017 को “टी-वॉलेट” नामक इलेक्ट्रॉनिक-वॉलेट शुरू कर तेलंगाना देश का पहला राज्य बन गया जिसकी अपनी आधिकारिक ई-वॉलेट सेवा है|
- हबीबगंज (भोपाल) रेलवे स्टेशन भारतीय रेलवे का पहला निजी रेलवे स्टेशन बनने की दिशा में अग्रसर है क्योंकि इसके संचालन तथा रखरखाव की जिम्मेदारी एक निजी उपक्रम को प्रदान की गई है|
- अपनी राजधानी तथा शताब्दी एक्सप्रेस रेलगाड़ियों के उन्नयन के लिए भारतीय रेलवे द्वारा तैयार की गई नई परियोजना का नाम (“ऑपरेशन स्वर्ण”) है|
- विश्व की सर्वोच्च उच्च शिक्षण संस्थाओं की रेटिंग से जुड़ी क्यूएस वर्ल्ड यूनीवर्सिटी रैंकिंग्स में ऐसा पहली बार हुआ कि तीन भारतीय संस्थानों ने इसके सर्वोच्च 200 संस्थानों में स्थान बनाने में सफलता हासिल की है। 8 जून 2017 को जारी वर्ष 2018 की इस सूची में ये तीन संस्थान भारतीय विज्ञान संस्थान (बंगलौर), आईआईटी दिल्ली और आईआईटी बंबई शामिल हैं|
- सहकारी संघवाद को मजबूत करने की दिशा में एक कदम उठाते हुए नीति आयोग ने जून 2017 के दौरान “साथ” नामक एक नया कार्यक्रम शुरू किया जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्रों में बदलाव लाना है। “साथ” शब्द का अर्थ ‘Sustainable Action for Transforming Human capital’होता है |
- 11 जून 2017 को आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा एड्वांस्ड परीक्षा 2017 का परिणाम जारी किया गया, जिसमें पहला स्थान सर्वेश मेहतानी ने हासिल किया|
- 12 जून, 2017 को प्रतिष्ठित अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स ने विश्व के 100 उच्चतम भुगतान पाने वाले मशहूर हस्तियों की सूची-2017 जारी की। इस सूची में भारत के सबसे अधिक भुगतान पाने वाले सेलेब्रिटी शाहरुख खान हैं|
- 14 जून 2017 को विश्व की सबसे बड़ी तेल-शोधनशाला स्थापित करने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के तीन तेल विपणन कम्पनियों – इण्डियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम ने एक ऐतिहासिक समझौता हस्ताक्षरित किया। इसके तहत 2 लाख करोड़ रुपए के निवेश से यह शोधनशाला रत्नागिरी (महाराष्ट्र) स्थापित की जायेगी|
- 14 जून 2017 को केन्द्रीय कैबिनेट ने देश के किसानों के लिए एक रियायती ऋण योजना को अपनी स्वीकृति प्रदान की जिसके तहत किसानों को चालू वित्त वर्ष के दौरान लघु अवधि के कृषि ऋण प्रदान किए जायेंगे। इससे किसानों को 4% तक की बेहद कम ब्याज दर पर ऋण मिल सकेंगे। इस योजना के लिए केन्द्र ने 20,339 करोड़ रुपए आवंटित किये है|
- 14 जून, 2017 को झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य को कालाजार से मुक्त करने हेतु अभियान चलाने का निर्देश दिया।
- 17 जून 2017 को महात्मा गाँधी के सुप्रसिद्ध साबरमती आश्रम ने अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर लिए|
- 16 जून 2017 से भारत में पेट्रोलियम और डीज़ल के मूल्यों में प्रतिदिन बदलाव करने की नई व्यवस्था लागू कर दी गई। अभी तक इन मूल्यों में प्रत्येक माह की 1 और 16 तारीख को बदलाव किया जाता था|
- 17 जून 2017 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोच्चि मेट्रो का उद्घाटन किया जो कि केरल राज्य की पहली मेट्रो रेल सेवा है। इस मेट्रो सेवा के शुरू होने के साथ देश के आठ शहरों में मेट्रो रेल सेवा शुरू हो चुकी है|
- 19 जून 2017 कोताज महल पैलेस (मुम्बई) ट्रेडमार्क हासिल करने वाली भारत की पहली इमारत तब बन गयी जब इसकी स्वामित्व वाली कम्पनी ने भवन का ट्रेडमार्क हासिल कर लिया|
- 23 जून 2017 को शहरी विकास मंत्री एम. वैंकैय्या नायडू ने 30 और स्मार्ट शहरों की सूची जारी की जिन्हें केन्द्र सरकार के महात्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी मिशन में शामिल किया गया है। इन 30 शहरों में तिरुवनंतपुरम ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया|
- 23 जून, 2017 को शहरी विकास मंत्रालय ने 116 बड़े शहरों में जीवन गुणवत्ता को मापने के लिए ‘शहरी जीवन क्षमता सूचकांक’ का शुभारंभ किया। वर्ष 2016-17 के दौरान शहरी सुधारों के कार्यान्वयन में आंध्र प्रदेश शीर्ष पर रहा|
- 23 जून 2017 को केन्द्र सरकार द्वारा लाँच किए गए सूचकांक “सिटी लिवेबिलिटी इंडेक्स”के अंतर्गत देश के 116 शहरों को वहाँ जीवन यापन करने के लिए प्रदत्त गुणवत्ता के आधार पर रैंक प्रदान किया जायेगा|
- 24 जून 2017 को पाँचवां पासपोर्ट सेवा दिवस मनाया गया। इस दिन से जुड़ा एक और महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि यह पासपोर्ट अधिनियम 1967 की 50वीं वर्षगांठ थी|
- 24 जून 2017 को दिल्ली के दूसरे हवाई अड्डे के लिए नागरिक विमानन मंत्रालय ने जेवर (ग्रेटर नोएडा) के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी|
- 28 जून 2017 को मीडिया में आई रिपोर्टों के अनुसार जून 2017 के दौरान भारतीय रिज़र्व बैंक ने 200 रुपएके नोटों का मुद्रण पहली बार शुरू किया है|
अंतर्राष्ट्रीय
- 30 मई 2017 को राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने म्यांमार के रोहिन्ग्या मुसलमानों के खिलाफ कथित मानवाधिकार हनन मामलों की जाँच के लिए एक 3-सदस्यीय जाँच समिति गठित करने की घोषणा की। इस समिति में भारत की इंदिरा जयसिंह प्रमुख वकील को शामिल किया गया है|
- 1 जून 2017 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते से अपने देश को बाहर करने की अहम घोषणा की तथा आरोप लगाया कि इस समझौते से भारत और चीन जैसे देशों को लाभ पहुँचाया जा रहा है। यह ऐतिहासिक समझौता4 नवम्बर 2016 को प्रभाव में आया था|
- चीन के उस मेलवेयर कम्प्यूटर वायरस“फायरबॉल”ने 3 जून 2017 तक दुनिया भर के 25 करोड़ कम्प्यूटरों को अपनी चपेट में ले लिया है तथा भारत में जिसके चलते सर्वाधिक कम्प्यूटर प्रभावित हुए हैं|
- 5 जून 2017 को एक बड़ा राजनयिक संकट उस समय खड़ा हो गया जब 6 अरब देशों ने कतर द्वारा आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप में उससे अपने राजनयिक सम्बन्ध समाप्त करने की घोषणा कर दी। इस घटनाक्रम में शामिल ये 4 अरब देश बहरीन, मिस्र, लीबिया, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और यमन है|
- 5 जून, 2017 को बाल्कन देश मोंटेनेग्रो नाटो का 29वां सदस्य बना।
- 7 जून 2017 को ईरान की संसद पर इस्लामिक स्टेट के आत्मघाती हमलावरों ने हमला किया जिसके चलते कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई|
- हाल ही में जारी क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2018 में मेसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है|
- 10 जून 2017 को इज़राइल और अरब देशों के बीच हुए छह-दिन के युद्ध के नाम से विख्यात युद्ध को घटित हुए 50 वर्ष हो गए|
- 9 जून 2017 को भारत और पाकिस्तान शंघाई सहयोग संगठन के औपचारिक तथा पूर्ण सदस्य बन गए|
- हाल ही में सम्पन्न ब्रिटिश संसदीय चुनावों में प्रीत कौर गिल ने जीत दर्ज कर ब्रिटिश संसद में सिख समुदाय की पहली महिला सांसद बनने का गौरव हासिल किया|
- 15 जून 2017 को जारी वैश्विक नवाचार सूचकांक (जिसमें दुनिया के देशों को नवाचार क्षमता के अनुसार वैश्विक स्थान प्रदान किया जाता है) में भारत को 60वाँ स्थान हासिल हुआ है|
- 17 जून, 2017 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा समझौते को रद्द करने की घोषणा की।
- 19 जून 2017 को भारत ने जून 2017 के दौरान अंतर्राष्ट्रीय सड़क परिवहन बहुपक्षीय परिवहन संधि समझौते पर हस्ताक्षर किए जिसका मुख्य उद्देश्य एशिया तथा यूरोप के देशों के बीच सामान की बाधा-रहित आवाजाही सुनिश्चित करना है|
- 21 जून, 2017 को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2050 तक विश्व की जनसंख्या 8बिलियन होने की संभावना है|
- हाल ही में जारी ‘सामाजिक प्रगति सूचकांक, 2017’ में भारत को 93 वाँ स्थान प्राप्त हुआ है|
- 26 जून 2017 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हुई ऐतिहासिक मुलाकात के ठीक पूर्व अमेरिकी सरकार ने पाक-अधिकृत कश्मीर से अपनी गतिविधियों को अंजाम देने वाले आतंकी सैय्यद सलाउद्दीन को “वैश्विक आतंकी” का दर्जा प्रदान कर दिया|
- 26 जून 2017 को ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने उत्तरी आयरलैण्ड के डेमोक्रेटिक यूनियनिस्ट पार्टी (DUP) के साथ समझौता कर अपनी सरकार के लिए संसद में बहुमत हासिल करने में सफलता हासिल की|
- 27 जून 2017 को उत्तरी लंदन के एनफील्ड में स्थापित किए गए दुनिया के पहले एटीएम की स्थापना के 50 वर्ष पूरे हो गए। इस एटीएम को ब्रिटिश बैंक बार्क्लेज़ बैंक ने लगाया था|
- 27 जून 2017 को यूनेस्को ने शारजाह को वर्ष 2019 के लिए “विश्व पुस्तक राजधानी” (‘World Book Capital’) का प्रतिष्ठित खिताब देने की घोषणा की|
आर्थिकी
- 31 मई 2017 को केन्द्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही के दौरान देश की सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर 1% रही जिसके चलते दुनिया की सबसे तेजी से वृद्धि कर रही प्रमुख अर्थव्यवस्था का भारत का रुतबा छिन गया है|
- 31 मई 2017 को मीडिया में आई रिपोर्टों के अनुसार नीति आयोग ने सार्वजनिक क्षेत्र की एयरलाइन कम्पनी एयर इण्डिया के बारे में रणनीतिक विनिवेश (strategic disinvestment) कर उसके निजीकरण की सिफारिश की है|
- 6 जून 2017 को भारतीय स्टेट बैंक ने क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेण्ट के द्वारा लगभग 15,000 करोड़ रुपए बाजार से हासिल किए, जोकि देश का अब तक का सबसे बड़ा क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेण्ट ऑफर था|
- 7 जून 2017 को भारतीय रिज़र्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने प्रस्तुत वर्ष 2017-18 की दूसरी द्वि-मासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर समेत लगभग सभी प्रमुख बैंक दरों को यथावत रखा। वैधानिक तरलता दर एकमात्र दर है जिसमें परिवर्तन किया गया है|
- 7 जून 2017 को आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति द्वारा प्रस्तुत मौद्रिक नीति समीक्षा में लिए गए निर्णयों को लेकर समिति के सभी सदस्यों में एकमत नहीं था।रवीन्द्र ढोलकिया समिति के वह एकमात्र सदस्य है जिसने समिति के अन्य सदस्यों के निर्णय का समर्थन नहीं किया|
- 7 जून, 2017 को अंकटाड (UNCTAD) द्वारा जारी ‘विश्व निवेश रिपोर्ट-2017’ के अनुसार, भारत 44 बिलियन डॉलर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश अंतर्प्रवाह के साथ सबसे बड़ी निवेश प्राप्तकर्ता देशों की सूची में 10 वें स्थान पर है|
- 8 जून 2016 को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड द्वारा नई सेफ हार्बर व्यवस्था अधिसूचित की गयी। यह नई सेफ हार्बर व्यवस्था 2019-2020 वित्त वर्ष तक प्रभावी रहेगी|
- भारतीय रिज़र्व बैंक ने अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा में अहम कदम उठाया है उसने बैंकों द्वारा गृह ऋण के लिए सिक्योरिटी के तौर पर रखे जाने वाले धन की मात्रा को घटा दिया है जिससे बैंकों को गृह ऋण के लिए अधिक धन उपलब्ध कराना और ब्याज दरों को कम रखना संभव हो गया है|
- 13 जून 2017 को अधिकृत पूँजी 775 करोड़ रुपए बढ़ाए जाने के बाद निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक की कुल अधिकृत पूँजी 2,500 करोड़ रुपए हो गई है|
- 13 जून, 2017 को क्रेडिट कार्ड जारीकर्त्ता कंपनी एसबीआई कार्ड (एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड) ने प्राइम कार्ड नई दिल्ली में लांच किया।
- 14 जून 2017 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2017-18 के लिए किसानों के ब्याज हेतु अनुदान योजना (ISS) को अपनी मंजूरी दी। इससे किसानों को केवल 4 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर एक वर्ष के भीतर भुगतान योग्य तीन लाख रुपये तक की लघुकालिक फसल ऋण प्राप्त करने में मदद मिलेगी|
- 16 जून 2017 को केन्द्र सरकार ने बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन से सम्बन्धित नये नियम की घोषणा की की उसने बैंक खातों को खोलने व उनके परिचालन के लिए तथा 50,000 रुपए व उससे अधिक के वित्तीय लेन-देन के लिए आधार विवरण देना अनिवार्य कर दिया है|
- 21 जून 2017 को सेबी ने बैंकों की तनावग्रस्त परिसम्पत्तियों की समस्या को हल करने के उद्देश्य से किछ नियमों में रियायत देने की घोषणा की। इनमें से सर्वप्रमुख घोषणा थी किउसने तनावग्रस्त कम्पनियों के शेयर खरीदने की इच्छा रखने वाले निवेशकों को ओपन ऑफर लाने की बाध्यता को समाप्त कर दिया|
- 22 जून 2017 को भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंकों के खराब ऋणों की समस्या का हल निकालने के लिए गठित निगरानी समिति में तीन और सदस्यों को शामिल किया ताकि इस विषय में तेजी से काम किया जा सके। समिति में शामिल किए गए ये तीन नए सदस्य एम.बी.एन. राव, वाई.एम. देवस्थली और एस. रमण है|
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
- 31 मई 2017 को माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक पॉल एलेन द्वारा बनवाए जा रहे उस विशालकाय विमान को पहली बार प्रदर्शित किया गया इसका नाम “स्ट्रेटोलाँच” है जिसे दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा विमान बताया जा रहा है |
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने अमूल डेयरी उत्पाद उपक्रम के साथ पशुओं के चारे की पैदावार के उपग्रह प्रौद्यौगिकी की मदद से आकलन के लिए एक समझौता मई 2017 के दौरान किया|
- 4 जून 2017 कोभारत ने स्वदेशी तकनीक से निर्मित त्वरित प्रतिक्रिया वाली जमीन से हवा करने वाली मिसाइल (Quick Reaction Surface-to-Air Missile – QRSAM) का पहला सफल परीक्षण ओडीशा के चांदीपुर से किया। इस मिसाइल प्रणाली का विकास रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के सहयोग से किया है|
- 5 जून 2017 को भारत ने अंतरिक्ष प्रौद्यौगिकी के क्षेत्र में एक नया इतिहास तब रचा जब देश के सबसे भारी-भरकम रॉकेट जीएसएलवी मार्क-तीन डी-1 अपने साथ एक भारी-भरकम उपग्रह को लेकर सफलतापूर्वक प्रक्षेपित कर दिया गया। 3136 किलो वजन का देश का अब तक का यह सबसे भारी उपग्रह जीसैट-19 है|
- हाल ही में खोजे गए ब्राह्य-ग्रह का नाम केईएलटी-9बी है जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह खोजा गया अब तक का सबसे गर्म ग्रह है|
- हाल ही में आए एक शोध के परिणाम से बृहस्पति ग्रह के बारे में यह तथ्य सिद्ध हुआ है कि यह ग्रह हमारे सौर-मण्डल का सबसे पुराना ग्रह है|
- भारत के निजी क्षेत्र के उपक्रम टाटा एड्वांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड ने भारत में एफ-16 लड़ाकू विमानों के उत्पादन के लिए विमानन तथा अन्य रक्षा उत्पादों के उत्पादन में संलग्न अमेरिका की दिग्गज कम्पनी लॉकहीड मार्टिन के साथ एक समझौता जून 2017 के दौरान किया|
- 15 जून 2017 को चीन ने 5 टन वजनी हार्ड एक्स-रे मॉड्यूलेशन टेलिस्कोप को लांग मार्च-4 बी रॉकेट से गोबी रोगिस्तान में स्थित जिकुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से लांच किया। इस दूरबीन का नाम इनसाइट रखा गया है|
- 20 जून 2017 को भारतीय नौसेना की पहली स्वदेश निर्मित तैरती हुई गोदी का अनावरण किया गया। इसका निर्माण निजी उपक्रम लार्सन एण्ड टूब्रो ने किया है|
- 21 जून 2017 को दुनिया के सबसे छोटे और सबसे हल्के उपग्रह “कलामसैट” को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित कर दिया। इस नैनो-उपग्रह को तैयार करने वाले भारतीय युवा का नामरिफत शारुक है|
- 22 जून, 2017 को अमेरिका द्वारा भारत को 22 मानवरहित गार्जियन ड्रोनों की बिक्री को मंजूरी प्रदान की गयी।
- भारत का वह नवीनतम दूरसंचार उपग्रह जीसैट-17 है जिसका सफल प्रक्षेपण 28 जून 2017 को फ्रेंच गयाना के कौरू से किया गया|
नियुक्ति एवं इस्तीफा
- 1 जून 2017 को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त बीसीसीआई की प्रशासन समिति के सदस्य रामचन्द्र गुहा ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी|
- 31 मई 2017 को आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास 37 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। उनके स्थान पर तपन रे को इस पद की जिम्मेदारी अतिरिक्त जिम्मेदारी के तौर पर सौंपी गई है|
- 2 जून 2017 को भारतीय मूल के लियो वरदकर को आयरलैण्ड की सत्ताधारी पार्टी ने देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में चयनित किया|
- 2 जून 2017 को भारत के पूँजी बाजारों की नियामक संस्था सेबी ने कॉरपोरेट गवर्नेंस पर 21-सदस्यीय समिति का गठन किया जो भारतीय कम्पनियों में कॉरपोरेट गवर्नेंस के मुद्दे पर सेबी को सलाह देगी। इस समिति का अध्यक्ष उदय कोटक को बनाया गया है|
- 7 जून 2017 को शेर बहादुर देउबा ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली|
- 9 जून 2017 को भारत के पूँजी बाजार की नियामक संस्था सेबी ने विक्रम लिमाए को देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इण्डिया (NSE) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबन्ध निदेशक सशर्त नियुक्त करने की घोषणा की|
- 21 जून 2017 को सऊदी अरब के शासक किंग सलमान ने यकायक लिए एक निर्णय में क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन नायेफ के स्थान पर मोहम्मद बिन सलमान को नया क्राउन प्रिंस (युवराज) घोषित कर दिया|
- 23 जून, 2017 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) अपने संविधान संशोधन के बाद बनाये गए नये उपाध्यक्ष के पद पर सिंगापुर क्रिकेट के प्रशासक इमरान ख्वाजा को नियुक्त किया है।
- 25 जून, 2017 को तमिलनाडु के पी.आर. वेंकटरामा राजा को सर्वसम्मति से पुनः अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (AICF) का अध्यक्ष चुन लिया गया।
- 26 जून 2017 को राष्ट्रीय शिक्षा पॉलिसी का अंतिम मसौदा तैयार करने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा गठित नौ-सदस्यीय समिति का अध्यक्ष के. कस्तूरीरंगन को नियुक्त किया गया|
- 20 मई 2017 को ईरान के आंतरिक मंत्रालय द्वारा घोषित किये गये चुनाव परिणामों के अनुसार निवर्तममन राष्ट्रपति डॉ. हसन रुहानी को दोबरा राष्ट्रपति चुना गया।
निधन
- 2 जून 2017 को दिवंगत हुए कवि एस. अब्दुल रहमान तमिल भाषा के बेहद प्रतिष्ठित रचनाकार थे|
- 15 जून 2017 को भारत के भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी.एन. भगवती का नई दिल्ली में निधन हो गया। उन्होंने न्यायिक सक्रियता से सम्बन्धित जनहित याचिका में बेहद महत्वपूर्ण उपागम को भारतीय न्यायापालिका में शुरू कराने में भूमिका निभाई थी|
- 16 जून 2017 को जर्मनी के पूर्व चांसलर हेलमट कोल जिनका निधन हुआ, इनको सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक घटना जर्मनी का पुनर-एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है|
- 26 जून 2017 को दिवंगत हुए देश बंधु गुप्ता लूपिन लिमिटेड प्रमुख भारतीय फार्मा कम्पनी के संस्थापक थे जो आज जेनेरिक दवाओं के मामले में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी कम्पनी है|
खेल
- 4 जून 2017 को भारतीय खिलाड़ीबी. साईं प्रनीथ ने थाईलैण्ड ओपन ग्रां प्री बैडमिण्टन प्रतियोगिता का पुरुष एकल खिताब जीतकर अपने करियर के दूसरे ग्रां प्री खिताब जीतने में सफलता हासिल की|
- 3 जून 2017 को रियल मैड्रिड टीम यूईएफए चैम्पियन्स लीग का फाइनल जीतकर यह प्रतिष्ठित खिताब लगातार दूसरी बार जीतने वाली पहली टीम बन गई|
- 8 जून 2017 को रोहन बोपन्ना ने अपने करियर का पहला टेनिस ग्राण्ड स्लैम खिताब जीतने में सफलता हासिल की जब उन्होंने फ्रेंच ओपन का मिश्रित युगल खिताब जीत लिया। इस खिताबी जीत में उनकी पार्टनरगेब्रिएला डाब्रोवस्की रहीं|
- 11 जून 2017 को स्पेन के राफेल नडाल ने पेरिस के रोलां गारो में हुए वर्ष 2017 फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल फाइनल में स्विट्ज़रलैण्ड के स्टेन वावरिंका को बेहद आसानी से 6-2, 6-3, 6-1 से हराकर अपने करियर का रिकॉर्ड दसवाँ खिताब जीत लिया। इस प्रकार वे टेनिस के ओपन दौर के ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए जिन्होंने कोई ग्रैण्ड स्लैम खिताब दस बार जीता है।
- 10 जून 2017 को वर्ष 2017 के फ्रेंच ओपन का महिला एकल खिताब जीतकर जेलेना ऑस्टापेंको ने न सिर्फ अपने करियर का पहला ग्रैण्ड स्लैम खिताब जीता बल्कि अपने देश की पहली टेनिस ग्रैण्ड स्लैम विजेता भी बन गईं|
- 8 जून, 2017 को फोर्ब्स द्वारा विश्व के 100 उच्चतम भुगतान पाने वाले एथलीटों की सूची-2017 जारी की गई। इस सूची में भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली को स्थान प्राप्त हुआ है|
- 13 जून 2017 को भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री ने अपने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल के करियर में राष्ट्रीय टीम के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले सक्रिय खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर पहुँचने की अहम उपलब्धि हासिल की|
- 18 जून 2017 को भारत के प्रमुख बैडमिण्टन खिलाड़ी किदम्बी श्रीकांत ने हुए फाइनल में काज़ुमासा सकई (जापान) को हराकर इण्डोनेशिया ओपन सुपर सीरीज़ का पुरुष एकल खिताब जीत लिया|
- 18 जून 2017 को पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हुए फाइनल में खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे भारत को 180 रनों से बुरी तरह से हराकर वर्ष 2017 का आईसीसी चैम्पियन्स ट्रॉफी खिताब जीत लिया। इस टूर्नामेण्ट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हसन अली को घोषित किया गया|
- 22 जून 2017 को लंदन में हुई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की बोर्ड बैठक में अफगानिस्तान और आयरलैण्ड को परिषद के पूर्णकालिक सदस्यों का दर्जा प्रदान कर दिया गया जिससे यह दोनों देश टेस्ट मैच खेलने का दर्जा हासिल करने वाले दुनिया के क्रमश: 11वें और 12वें देश बन गए।
- 25 जून 2017 को विश्व की सबसे मुश्किल साइकिल रेस मानी जाने वाली अमेरिका की 4,900 किलोमीटर लम्बी रेस एक्रॉस अमेरिका को सफलतापूर्वक पूरा करने वाला पहला भारतीय श्रीनिवास गोकुलनाथ है|
पुरस्कार
- 8 जून, 2017 को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा को वैश्विक तंबाकू नियंत्रण में योगदान हेतु डब्ल्यूएचओ महानिदेशक विशेष मान्यता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- 14 जून 2017 को वर्ष 2017 का मैन बुकर अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारडेविड ग्रॉसमैन (इज़राइल)को प्रदान किया गया|
- 25 जून 2017 को सम्पन्न हुई 54वीं फेमिना फेमिना मिस इण्डिया वर्ल्ड प्रतियोगिता में मिस इण्डिया वर्ल्ड 2017 का शीर्ष खिताब मानुषी छिल्लर ने जीता|
- 21 जून, 2017 को डबलिन सिटी काउंसिल द्वारा अंतरराष्ट्रीय डबलिन साहित्य पुरस्कार 2017 की घोषणा की गई। इस वर्ष के विजेता जोस एडुअर्डो एगुअलुसा (अंगोला) हैं।
- 22 जून, 2017 को साहित्य अकादमी ने 24 भारतीय भाषाओं में वार्षिक साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार-2017 की घोषणा की।तारो सिदिक को हिंदी भाषा के साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा
- 23 जून, 2017 को पश्चिम बंगाल सरकार को वर्ष 2017 का प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार प्रदान किया गया |
टेक्नोलॉजी
- यूरोपीय आयोग ने दिग्गज सर्च इंजन कम्पनी गूगल पर सर्च परिणामों में हेरा-फेरी करने के आरोप सिद्ध होने के चलते 7 अरब डॉलर का जुर्माना लगाने की घोषणा की|
- जून 2017 के दौरान भारत के सबसे बड़े कण्टेनर डिपो जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (JNPT) और गुजरात पीपावाव पोर्ट पर साइबर हमला हुआ जिससे यहाँ की प्रणालियाँ बाधित हो गईं। इन हमलों के लिए उत्तरदायी उन दो रैनसमवेयर श्रेणी के वायरस गोल्डनआई और पेट्या ने दुनिया के तमाम अन्य स्थानों को भी अपनी चपेट में लिया|
Comments
Post a Comment