Skip to main content

May Current Affairs 2017

राष्ट्रीय
  1. 1 मई 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान समाज सुधारक एवं संत श्री रामानुजाचार्य की 1000 वीं जयंती के अवसर पर डाक टिकट जारी किया |
  2. 2 मई 2017 को दूरसंचार विभाग द्वारा “तरंग संचार” नामक वेब-पोर्टल लाँच किए गए जिसकी मदद से आम नागरिक अपने क्षेत्र में स्थित मोबाइल टॉवरों से निकलने वाले विकिरण (radiation) की मात्रा का पता लगा सकते हैं|
  3. 1 मई 2017 को ग्राहकों के हितों का ध्यान रखने तथा रियल एस्टेट सौदों को अधिकाधिक पारदर्शी बनाने से सम्बन्धित रियल एस्टेट (नियमन व विकास) विधेयक, 2016 को लागू कर दिया गया। लागू होने के दिन तक देश के कुल कितने राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों ने इस विधेयक से सम्बन्धित कानूनों की अधिसूचना जारी कर दी है|
  4. 2 मई 2017 को युवाओं में देशप्रेम की भावना जगाने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार ने एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया। इस अभियान को “विद्या-वीरता अभियान” नाम दिया गया है|
  5. 2 मई 2017 को उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद द्वारा खनन प्रक्रिया से प्रभावित व्यक्तियों व क्षेत्रो के विकास हेतु जिलों में स्थापित जिला खनिज फाउंडेशन न्यास के लिए उत्तर प्रदेश जिला खनिज फाउंडेशनन्यास नियमावली, 2017 को प्रख्यापित करने को मंजूरी प्रदान की गई इसके तहत उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर 60 प्रतिशत खर्च किया जाएगा|
  6. 2 मई 2017 को मध्यप्रदेश मंत्रिपरिषद ने नर्मदा नदी को न्यायिक व्यक्ति/ जीवित ईकाई का वैधानिक दर्जा देने का अनुमोदन किया |
  7. किसानों के लिए स्वचालित मौसम केन्द्रों की श्रृंखला बनाकर किसानी में उनकी मदद की एक महात्वाकांक्षी परियोजना बनाने वाला महाराष्ट्र भारत का पहला राज्य है जिसने ऐसे पहले मौसम केन्द्र को 30 अप्रैल 2017 को खोल दिया|
  8. 3 मई 2017 को केन्द्र सरकार ने समुद्री खाद्य एवं कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण को बढ़ावा देने से सम्बन्धित “सम्पदा” (‘SAMPADA’) नामक नई 6,000 करोड़ रुपए की महात्वाकांक्षी योजना को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। “सम्पदा” का अर्थScheme for Agro-Marine Processing And Development of Agro-Processing Clusters है |
  9. 3 मई 2017 को संस्कृति मंत्रालय के स्वच्छता ‘पखवाड़ा’ अभियान के समापन समारोह के दौरान संस्कृति और पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)महेश शर्मा ने राजघाट स्थित गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति में राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र स्थापित करने की घोषणा की |
  10. 4 मई 2017 को जारी स्वच्छ सर्वेक्षण रिपोर्ट 2017 के अनुसार इस वर्ष भारत का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर (मध्य प्रदेश) है|
  11. 5 मई 2017 को मुम्बई की सुप्रसिद्ध “महिला स्पेशल उपनगरीय ट्रेन ने अपने संचालन के 25 वर्ष पूरे कर लिए। जब ये ट्रेन 25 वर्ष पूर्व चलायी गई थी तब इसने तमाम रिकॉर्डों के अलावा यह विश्व की पहली “लेडीज़ स्पेशल ट्रेन” थी|
  12. 8 मई 2017 को वामपंथी चरमपंथ की स्थिति की समीक्षा के लिए हुई बैठक में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने देश में व्याप्त नक्सलवाद की समस्या को सुलझाने के लिए “समाधान” नया सिद्धांत (Doctrine) प्रतिपादित किया|
  13. 8 मई 2017 को केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल ने अपने माओ-रोधी कूटनीतिक कमान मुख्यालय को स्थानांतरित कर रायपुर में स्थापित करने की घोषणा की। यह मुख्यालय अभी तक कोलकाता स्थित था|
  14. एस.एस. चन्द्रमौलि की सुप्र-हिट फिल्म “बाहुबली-2: द कन्क्लूज़न” ने भारतीय फिल्मों के इतिहास में यह 1,000 करोड़ रुपए का व्यवसाय करने वाली पहली भारतीय फिल्म होने का मुकाम अपनी रिलीज़ के मात्र 10 दिन के भीतर हासिल कर लिया|
  15. 11मई 2017 को भारतीय चुनाव आयोग द्वारा राष्ट्रीय संम्पर्क केंद्र का शुभारम्भ किया गया इस केंद्र का टोल फ्री नंबर 1180111950 है |
  16. 15 मई 2017 कोनर्मदा नदी के संरक्षण तथा इसे स्वच्छ रखने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “नर्मदा सेवा यात्रा” की समाप्ति के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस प्रयास को एक व्यापक रूप देते हुए इसे एक मिशन के रूप में लाँच किया। इस मिशन का नाम “नर्मदा सेवा मिशन” है|
  17. 17 मई 2017 को केन्द्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता से जुडी तीसरे पक्ष की लेखा रिपोर्ट जारी की इसके अनुसार ए 1 श्रेणी के स्टेशनों सिकंदराबाद स्टेशन सबसे स्वच्छ है|
  18. 18 मई 2017 को भारत का पहला सफल गर्भाश्य प्रत्यारोपण ऑपरेशन पुणे में सम्पन्न हुआ|
  19. 19 मई 2017 को राष्ट्रीय हित अधिकरण ने यमुना के डूब क्षेत्र में खुले में शौच करने और कचरा फेंकने पर प्रतिबन्ध लगा दिया|
  20. 22 मई 2017 को भारतीय रेल ने अत्याधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस पहली तेजस एक्सप्रेस को शुरू किया। 200 किमी. प्रति घण्टा की अधिकतम रफ्तार तक दौड़ने में सक्षम पूर्णतया वातानुकूलित पहली तेजस एक्सप्रेस की सेवा को छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (मुम्बई) और करमाली (गोवा) स्टेशनों के बीच शुरू किया गया है|
  21. देश की पहली अण्डरवॉटर रेल सुरंग का काम मई 2017 के दौरान अपनी तय समयावधि से पूर्व पूरा हो गया। यह सुरंग पश्चिम बंगाल में बन रही है|
  22. 26 मई 2017 को देश के सबसे लम्बे पुल – ढोला-सदिया पुल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजग (NDA) सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर किया। 15 किलोमीटर लम्बे इस पुल का नाम महान हस्ती डॉ. भूपेन हजारिका के नाम पर रखा गया है|
  23. 27 मई 2017 को कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों द्वारा की गई मुठभेड़ों में मारे गए 8 आतंकियों में हिज़्बुल मुजाहिदीन के पिछले साल मारे गए कमाण्डर बुरहान वानी का उत्तराधिकारी भी शामिल था। उसका नाम सब्ज़ार अहमद बट था|
  24. 26 मई 2017 को भारत की पहली इलेक्ट्रिक मास ट्रांसपोर्ट परियोजना का उद्घाटन नागपुर में किया गया|
  25. 27 मई 2017 को गुजरात में जनवरी 2017 के दौरान खतरनाक ज़ीका वायरस के संक्रमण के तीन मामले सामने आए थे, जिसकी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुष्टि कर दी|
  26. 30 मई 2017 को देश के लगभग 8 लाख केमिस्टों तथा मेडिकल स्टोर मालिकों ने दवा की बिक्री को नियमबद्ध करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा तैयार किए जा रहे ई-प्लेटफॉर्म के विरोध में अपना व्यवसाय एक दिन के लिए बंद रखा|
  27. 30 मई 2017 को लाँच किए गए नए अभियान का नाम “दरवाज़ा बंद” है जिसके द्वारा पुरुषों द्वारा खुले में शौच करने की प्रवृत्ति के खिलाफ जोरदार तरीके से आवाज़ उठाई गई है तथा जिसका ब्राण्ड अम्बेसडर अभिनेता अमिताभ बच्चन को बनाया गया है|
खेल
  1. 30 अप्रैल 2017 को वाल्टेरी बोटास ने रूसी फार्मूला वन ग्रां प्री का खिताब जीतकर अपने जीवन का पहला फार्मूला वन खिताब हासिल करने में सफलता हासिल की|
  2. 4 मई 2017 को भारतीय फुटबॉल टीम ने फीफा द्वारा जारी वैश्विक फुटबॉल रैंकिंग्स में भारतीय टीम पिछले 21 वर्षों में पहली बार 100वीं रैंकिंग पाने में सफल हुई है|
  3. 6 मई 2017 को सम्पन्न 26वें सुल्तान अजलान शाह हॉकी टूर्नामेण्ट में ग्रेट ब्रिटेन ने गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को पराजित कर यह प्रतिष्ठित खिताब काफी समय बाद जीत लिया|
  4. 13 मई 2017 को चेलसी ने अपने 36वें लीग मैच में वेस्ट ब्रोमविच की टीम को 1-0 से हराकर वर्ष 2016-17 का इंग्लिश प्रीमियर लीग का खिताब जीतना सुनिश्चित कर लिया। यह चेलसी का छठवाँ ईपीएल खिताब है। हालांकि EPL आधिकारिक रूप से 21 मई 2017 को समाप्त होगी लेकिन चेलसी ने इतनी बढ़त हासिल कर ली है कि खिताब अब उसके हाथ में आ गया है।
  5. भारतीय टीम ने महिला एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में पहले विकेट के लिए साझेदारी का विश्व कीर्तिमान स्थापित किया जिसकी बदौलत भारत ने चतुष्कोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के एक मैच में आयरलैण्ड को 249 के भारी अंतर से पराजित किया। इस विश्व रिकॉर्ड साझेदारी में शामिल जोड़ी दीप्ति शर्मा और पूनम राउत थी|
  6. 21 मई 2017 को मुम्बई इण्डियन्स ने वर्ष 2017 का वीवो इण्डियन प्रीमियर लीग खिताब हुए फाइनल में राइज़िंग पुणे सुपरजायन्ट की टीम को एक सननसीखेज फाइनल में मात्र 1 रन से हराकर जीत लिया। इस जीत के साथ मुम्बई की टीम तीन बार IPL खिताब जीत चुकी है|
  7. 24 मई 2017 को बीडब्ल्यूएफ की एथलीट कमीशन में शामिल पी. वी. सिंधु का कार्यकाल 4 वर्षो का होगा |
  8. 24 मई 2017 को मैनचेस्टर यूनाइटेड ने यूरोपा लीग 2017 का खिताब जीत लिया|
  9. मई 2017 के दौरान सी.ए. भवानी देवी ने प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर ऐसा करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज बनने का गौरव हासिल किया|
अर्थव्यवस्था
  1. मध्य प्रदेशभारत का वह पहला राज्य है जिसने अपने वित्तीय वर्ष की समयावधि को वर्तमान अप्रैल-मार्च के बजाय जनवरी-दिसम्बर कर दिया है, जिसके सम्बन्ध में 2 मई 2017 को घोषणा की गई|
  2. 1 मई 2017 को ‘एशिया और प्रशांत हेतु संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक आयोग’द्वारा जारी संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2017 में भारत की आर्थिक बृद्धि दर 7.1% रहेगी |
  3. 5 मई 2017 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा स्वीकृत अध्यादेश का मुख्य उद्देश्य देश के बैंकिंग क्षेत्र में व्याप्त गैर-निष्पादित परिसम्पत्तियों की समस्या को हल करने में आरबीआई (RBI) को अधिक शक्तियाँ मिल सकेंगी है जिसके द्वारा बैंकिंग नियमन कानून, में संशोधन किया जायेगा|
  4. 2 मई 2017 कोभारत की प्रमुख आईटी कम्पनी विप्रो ने अपना 20 वर्ष पुराना सुप्रसिद्ध लोगो बदलकर एक नया लोगो अपना लिया|
  5. 10 मई 2017 को भारतीय स्टेट बैंक ने अपने एसबीआई बडी एप्लीकेशन के प्रयोगकर्ताओं द्वारा की गई प्रत्येक एटीएम निकासी पर रु. 25 प्रति निकासी शुल्क लगाने की घोषणा की|
  6. 8 मई 2017 को भारतीय स्टेट बैंक ने गृह-ऋण (home loan) लेने वाले नए ग्राहकों को 30 लाख रुपए तक के गृह-ऋण पर ब्याज दर में 25 आधार-अंकों (basis-points) की कटौती की घोषणा की|
  7. 10 मई 2017 को एचडीएफसी बैंक ने नया लोन गृह सिध्दि लांच किया|
  8. 11 मई 2017 को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लंदन स्टॉक एक्सचेंज में एनएचएआई मासाला बांड का शुभारम्भ किया
  9. केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने मई 2017 के दौरान औद्यौगिक उत्पादन सूचकांक एवं थोक मूल्य सूचकांक की नई श्रृंखला जारी कर दी। आठ वर्ष बाद लाई गई इन नई सूचकांक श्रृंखलाओं में आधार-वर्ष 2011 – 12 रखा गया है|
  10. 18 मई 2017 को गुड्स एण्ड सर्विस टैक्स परिषद की हुई बैठक में 1 जुलाई से शुरू होने वाली अप्रत्यक्ष करों की नई व्यवस्था के तहत लगभग सभी वस्तुओं के लिए कर स्लैब का निर्धारण कर लिया गया। इस मुद्दे पर परिषद की यह महत्वपूर्ण बैठक श्रीनगर में आयोजित हुई|
  11. डिज़िटल भुगतान व ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कम्पनी पेटीएम में सॉफ्टबैंक वैश्विक इंटरनेट निवेश कम्पनी ने 4 अरब डॉलर का निवेश मई 2017 के दौरान किया जोकि पेटीएम में अभी तक का सबसे बड़ा निवेश दौर है|
  12. 24 मई 2017 को केन्द्रीय कैबिनेट ने विदेशी निवेश संवर्द्धन बोर्ड को समाप्त करने के एक प्रस्ताव को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी। प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रस्तावों की जाँच कर उन्हें अनुमति प्रदान करने के लिए गठित इस बोर्ड की स्थापना 1991 में की गई थी|
अंतर्राष्ट्रीय
  1. 3 मई 2017 को प्रकाशित कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह उल्लेख किया गया कि भारत ने ईरान को चेतावनी दी है कि यदि फरज़ाद बी नामक प्राकृतिक गैस फील्ड के विकास का काम एक भारतीय कंसॉर्टियम को नहीं प्रदान किया जाता है तो भारत ईरान से आयातित कच्चे तेल की मात्रा में कमी कर सकता है। भारत ने इस सम्बन्ध में सार्वजनिक क्षेत्र की अपनी चार तेल कम्पनियों को निर्देश भी जारी कर दिया है।
  2. 3 मई 2017 को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस (World Press Freedom Day) के अवसर पर जारी “वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इन्डेक्स” में भारत को दुनिया में 136वाँ (कुल 180 देशों में) स्थान दिया गया है|
  3. मई 2017 के दौरान जारी ऑटोमोबाइल आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2016 के दौरान भारत चीन को पछाड़ कर विश्व का सबसे बड़ा दुपहिया वाहन बाजार बन गया है|
  4. मई 2017 में ईरान बोर्डर गार्ड्स पर हुए हमला हुआ ईरानी सेना के अनुसार यह हमला जैश-ए-अल आतंकवादी संगठन ने किया |
  5. 14 मई 2017 को मुक्त व्यापार के मसले पर स्वयं को एक नए वैश्विक नेता के रूप में प्रस्तुत करते हुए चीन ने दो-दिवसीय “बेल्ट एण्ड रोड फोरम” नामक सम्मेलन का आयोजन राजधानी बीजिंग में शुरू किया। भारत ने स्थानीय भावनाओं को स्थान देने का मुद्दा उठा कर इस सम्मेलन से अपने आपको अलग रखा। भूटान भारत का वह एकमात्र पड़ोसी देश है जिसने भी इस सम्मेलन में हिस्सेदारी नहीं की|
  6. मई 2017 में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार आर्कटिक एनर्जी शिखर सम्मेलन 2017 को फिनलैड में आयोजित किया जाएगा |
  7. 8-11 मई 2017 तक नैराबी में संयुक्त राष्ट्र-पर्यावास की 58 सदस्यीय शासी परिषद् की बैठक आयोजित की गई |
  8. 12 मई 2017 को भारत समेत दुनिया भर के तमाम देशों तथा कम्पनियों की कम्प्यूटर प्रणालियों पर एक भारी-भरकम साइबर हमला हुआ जिसने लगभग 100 देशों के लाखों कम्प्यूटरों को अपनी चपेट में लिया। इस रैन्समवेयर-आधारित “वान्नाक्राई” साइबर हमले ने 28 विभिन्न भाषाओं में बिटक्वॉइन में फिरौती (ransom) की मांग अपनी चपेट में आए कम्प्यूटर मालिकों ने की|
  9. ब्राज़ील ने ज़ीका वाइरस के चलते लगाए गए सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल को 18 माह की अवधि के बाद मई 2017 के दौरान समाप्त करने की घोषणा कर दी|
  10. 17 मई 2017 को फोर्ब्स द्वारा जारी 25 हस्तियों की वार्षिक ग्लोबल गेम चेंजर्स सूची में पहले स्थान पर भारतीय उद्योगपति मुकेश अम्बानी को रखा गया है|
  11. 14 मई 2017 को फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास भारत की राजकीय यात्रा पर रहे|
  12. पाकिस्तान के खिलाफ कुलभूषण जाधव मामले में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में भारतीय पक्ष की पैरवी सुप्रसिद्ध वकील हरीश साल्वे कर रहा है|
  13. मई 2017 के दौरान जारी ग्लोबल बर्डन ऑफ डिज़ीज़ रिपोर्ट जिसमें दुनिया के देशों में रोगों की स्थिति का मूल्यांकन किया जाता है, में भारत को दुनिया में 195 देशों में 154वां स्थान दिया गया है|
  14. 20 मई 2017 को विश्व मौसमविज्ञान संगठन द्वारा घोषित विश्व की 5 सबसे घातक मौसमी घटनाओं में भारत की मुरादाबाद की वर्ष 1888 की ओलावृष्टि को भी स्थान दिया गया है|
  15. संयुक्त राष्ट्र के विश्व पर्यटन संगठन द्वारा जारी नवीनतम पर्यटन बैरोमीटर सूचकांक में विदेशी पर्यटकों के आगमन के आधार पर भारत को 24वाँ स्थान दिया गया है|
  16. 22 मई 2017 को ब्रिटिश शहर मैनचेस्टर में देर रात को एक संगीत आयोजन के दौरान एक भयंकर बम विस्फोट का शिकार बना जिसके चलते कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई|
  17. 22 – 26 मई 2017 के मध्य ‘आपदा जोखिम कम करने हेतु वैश्विक मंच’ की बैठक कानकुन, मैक्सिको में आयोजित की जा रही है |
  18. 21 मई 2017 को अमेरिका की 146-वर्ष पुरानी सुप्रसिद्ध सर्कस रिंगलिंग ब्रदर्स एण्ड बार्नम एण्ड बेली सर्कस ने अपने अंतिम शो की प्रस्तुति की| यह “विश्व के महानतम शो” के रूप में प्रमोट करती थी |
  19. 30 मई 2017 को बांग्लादेश में टकराए उस भीषण चक्रवाती तूफान को मोरा नाम दिया गया है जिसके चलते यहाँ लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया तथा कुछ लोगों की मौत भी हुई|
विज्ञान व प्रौद्योगिकी
  1. 5 मई 2017 को भारत ने दक्षिण एशियाई देशों को अंतरिक्ष सम्बन्धी जानकारी साझा करने की अपनी महात्वाकांक्षी परियोजना दक्षिण एशियाई संचार उपग्रह जीसैट-9 को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित कर दिया। प्रारंभ में दक्षेस (SAARC) देशों के साझा उपग्रह के रूप में प्रस्तावित इस परियोजना में भारत के 6 पड़ोसी देश अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल और श्रीलंका शामिल हैं|
  2. हाल में भारतीय छात्र रिफत शारुक ने विश्व के सबसे छोटे और हल्के उपग्रह ‘कलामसेट’ को विकसित किया |
  3. 5 मई 2017 को वाणिज्यिक विमानन के क्षेत्र में पदार्पण करने के चीन के सपने को उस समय पंख लग गए जब देश में निर्मित पहले यात्री जेट विमान की पहली सार्वजनिक उड़ान सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई। इस विमान का नाम कॉमेक सी919 है जिसके द्वारा चीन यात्री विमानन की प्रमुख कम्पनियों बोइंग और एयरबस को भविष्य में टक्कर दे सकता है|
  4. 4 मई 2017 के दौरान इसके संयंत्र के उद्घाटन केपुंज लॉयड रक्षा सिस्टम्स उपक्रम लघु आकार के हथियारों का निर्माण करने वाला देश का पहला निजी क्षेत्र का उपक्रम बन गया है|
  5. सर्वोच्च न्यायालय में 10 मई 2017 को शुरू की गई नई अत्याधुनिक डिज़िटल फाइलिंग प्रणाली का नाम “इंटीग्रेटेड केस मैनेजमेण्ट इन्फॉर्मेशन सिस्टम” (ICMIS) है|
  6. 11 मई 2017 को भारत ने कम दूरी त्वरित प्रतिक्रया मिसाइल परीक्षणों की श्रृखला के तहत सतह से हवा में मार करने में समक्ष मिसाइल ‘स्पाइडर’ का परीक्षण किया |
  7. 12 मई 2017 को स्वदेश में निर्मित हल्के लडाकू विमान ‘तेजस’ से डर्बी हवा से हवा में मार करने वाली दृश्य सीमा से परे (BVR) मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया |
  8. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के शोधकर्ताओं ने एक नए खोजे गए जीवाणु नाम भारत के पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के नाम पर रखा है। यह“सॉलिबेसिलस कलामी” है|
  9. 18-24 मई 2017 के मध्य भारत और सिंगापुर के मध्य द्विपक्षीय नौसेनिकअभ्यास ‘सिम्बेक्स-2017’दक्षिण चीन सागर पर आयोजित किया गया |
नियुक्ति एवं इस्तीफा
  1. 7 मई 2017 को सम्पन्न हुए फ्रांसीसी राष्ट्रपति चुनाव के अंतिम दौर में मध्यमार्गी स्वतंत्र नेता इमेनुअल मैक्रों ने जीत हासिल की तथा वे देश के नए राष्ट्रपति होंगेवे फ्रांस के अब तक के सबसे युवा राष्ट्रपति हैं|
  2. केरल के उस वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी टी.पी.सेनकुमार ने तमाम नाटकीय दौर एवं सर्वोच्च न्यायालय की फटकार के बाद राज्य सरकार ने 5 मई 2017 को एक बार पुन: पुलिस महानिदेशक (DGP) के पद पर बहाल कर दिया|
  3. भारत को मई 2017 के दौरान संयुक्त राष्ट्र के यूएन-हैबिटैट प्रतिष्ठान के अध्यक्ष के रूप में चुना गया|
  4. 9 मई 2017 को मून जे-इन को दक्षिण कोरिया का नया राष्ट्रपति बन गया|
  5. 10 मई 2017 को केन्द्र सरकार ने संजय मित्रा को देश का अगला रक्षा सचिव नियुक्त करने की घोषणा की|
  6. 14 मई 2017 को मध्यमार्गी-दक्षिणपंथी पृष्ठभूमि वाले मेयर एडुअर्ड फिलिप को नवनियुक्त फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमेनुअल मैक्रों ने देश का अगला प्रधानमंत्री नामित किया।
  7. 19 मई 2017 को जापान के प्रधानमंत्री शिंजोअबे की कैबिनेट ने राजा को पद त्याग की इजाजात देने वाले विधेयक को मंजूरी प्रदान की |
  8. 23 मई 2017 को भारतीय महिला बॉक्सरों के लिए स्टीफेन कोटलॉर्डा को प्रथम विदेशी कोच के रुप में नियुक्त किया गया |
  9. 23 मई 2017 को डॉ. टेड्रॉस अधानॉम घेब्रेयेसुस को विश्व स्वास्थ्य संगठन के नए महानिदेशक के रूप में चुना गया, जिसके चलते वे इस संगठन के प्रमुख बनने वाले पहले अफ्रीकी बन गए हैं|
  10. 25 मई 2017 को केंद्र सरकार ने अनुराग त्रिपाठी को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का नया सचिव नियुक्त किया गया|
  11. 26 मई 2017 को अमेरिका के अपीलीय न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किए जाने वाला भारतीय मूल का दूसरा व्यक्ति अमूल थापर है जिसकी इस पद पर नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की गई|
  12. 26 मई 2017 को भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी जयदीप मजूमदार को फिलीपींस में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया|
  13. 29 मई 2017 डॉ. नजमा हेपतुल्लाह को दिल्ली स्थित प्रमुख केन्द्रीय विश्वविद्यालय जामिया मिलिया इस्लामिया का नया कुलपति नियुक्त किया गया है|
निधन
  1. 5 मई 2017 को दिवंगत हुईं लीला सेठ भारत के किसी उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश बनने वाली पहली महिला थीं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश बनकर यह उपलब्धि हासिल की थी|
  2. 18 मई 2017 को प्रसिद्ध अभिनेत्री रीमा लागू का निधन हो गया वह 59 वर्ष की थी|
  3. 26 मई 2017 को 80 के दशक में पंजाब में आतंकवाद पर नकेल कसने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राज्य के भूतपूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) के.पी.एस. गिल का निधन हो गया। उन्होंने स्वर्ण मंदिर को चरपमंथियों से खाली कराने के लिए ऑपरेशन ब्लैक थंडर द्वितीय का नेतृत्व किया था|
  4. 26 मई 2017 को वजाहत अत्रे का निधन हो गया वह पाकिस्तानी प्रसिद्ध संगीतकार थे|
  5. 29 मई 2017 को दिवंगत होने वाले मैन्युअल नॉरियेगा पनामा के भूतपूर्व तानाशाह थे|
  6. 30 मई 2017 को सुप्रसिद्ध दक्षिण भारतीय फिल्म-निर्माता दासरी नारायण राव जिनका निधन हो गया, मुख्यत: तेलुगु भाषा में फिल्म बनाने के लिए जाने जाते थे|  
टेक्नोलॉजी
  1. गूगल ने 1 जीबी तथा इससे कम रैम वाले स्मार्टफोन्स के लिए एक नए एण्ड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम को लाँच करने की घोषणा मई 2017 में कैलीफोर्निया में चल रहे गूगल आई/ओ 2017 सम्मेलन में की। इस नए एण्ड्रॉयड संस्करण का नाम एण्ड्रॉयड गो है|
  2. मई 2017 के दौरान जापान के सॉफ्टबैंक समूह ने सऊदी अरब में 93 अरब डॉलर का एक टैक्नॉलॉजी फण्ड 20 लाँच किया है जिसे दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा निजी इक्विटी फण्ड बताया जा रहा है|
  3. 23 मई 2017 को अपना परिचालन शुरू कर पेटीएम उपक्रम पेमेन्ट्स बैंक क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान करने वाला भारत का तीसरा उपक्रम बन गया|
  4. 24 मई 2017 को दुनिया के पहले रोबोट पुलिस अफसर को दुबई में लाँच किया गया|
  5. एण्ड्रॉयड-आधारित मैलवेयर वाइरस “जूडी” की चपेट में दुनिया भर के लगभग 65 करोड़ फोन आने का दावा मई 2017 के दौरान किया गया है|
पुरस्कार
  1. 28 मई 2017 को सम्पन्न वर्ष 2017 के कान्स फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का गोल्डन पाम पुरस्कार “द स्क्वायर” फिल्म को मिला|

Comments

Popular posts from this blog

जनवरी -January 2017

सभी महत्वपूर्ण घटनाओं का सार केवल 101 महत्वपूर्ण तथ्यों मे- अंतर्राष्ट्रीय 1 जनवरी 2017 को संयुक्त राष्ट्र संगठन के नए महासचिव एंटोनी गुटरेज का कार्यकाल शुरु हो गया जब उन्होंने अधिकारिक रुप से बान की मून का स्थान ले लिया गुजरेट इस प्रतिष्ठित पद को संभालने वाली 9 वीं हस्ती है| भूतपूर्व संचार मंत्री सोरिन ग्रिनडियानु को वर्ष 2016 के अंत में रोमानिया का अगला प्रधानमंत्री बनाया गया | नॉर्वे दुनिया का पहला देश बनने जा रहा है जो एफएम रेडियो नेटवर्क को पूरी तरह से बंद कर डिजिटल रेडियो प्रसारण तकनीकी को अपना लेगा| संयुक्त अरब अमीरात का मार्चिंग बैण्ड भारत के आगामी गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होकर इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समारोह में शामिल होने वाला किसी अरब देश का पहला सैनिक दस्ता बनेगा | 12 जनवरी 2017 को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को एक अप्रत्याशित से घटनाक्रम में जो बिडेन (उप-राष्ट्रपति) प्रेंडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम प्रदान किया, जो कि अमेरिका का सबे बडा नागरिक सम्मान है| रहस्यमय तरीके से लुप्त हो गई मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट एमएच 370 के वायुयान के खोज अभियान को लगभग तीन वर्ष...

March Current Affairs 2017

राष्ट्रीय 28 फरवरी 2017 को भारत का पहला एकीकृत हैलीपोर्ट राष्ट्र को समर्पित किया गया हैलीकॉप्टरों की सेवाओं से सम्बंधित यह हैलीपोर्ट रोहिणी (दिल्ली) में स्थापित किया गया है| 27 फरवरी 2017 को रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभ द्वारा नई रेलवे कैटरिंग पॉलिसी 2017 की घोषणा वित्तीय वर्ष2016-17 रेल बजट में की| काजीरंगा रिजर्व में अवैध शिकार के खिलाफ सुरक्षाबलों द्वारा अपनाई गई कथित तौर पर अमानवीय नीति के खिलाफ बनाए गए एक वृत्त चित्र के चलते केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय को बीबीसी दक्षिण एशिया के संवाददाता जस्टिन रोलैट और उनके दल के वीजा निरस्त करने की हिदायत फरवरी 2017 के दौरान की है इस वीवादास्पद वृत्तचित्र का नाम “वन वर्ल्ड किलिंग फॉर कंजरवेशन” है| केंद्र सरकार द्वारा फरवरी 2017 के दौरान जारी विज्ञप्ति के अनुसार देश-भर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में प्रदान की जा रही मध्यान्हं भोजन सुविधा का लाभ उठाने के लिए आधार नम्बर आवश्यक होगा इस नियम को 1 जुलाई2017 को प्रभाव में लाया जायेगा| 7 मार्च 2017 कोप्रमुख भारतीय वाहन कम्पनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपनी पहली स्पोर्ट...

August Current Affairs 2017

राष्ट्रीय वातानुकूलित कोच में उपलब्ध कराए जाने वाले कम्बलों की धुलाई को लेकर नियंत्रक एवं महालेखा-परीक्षक द्वारा फटकार लगाए जाने के बाद भारतीय रेल ने इन डिब्बों में कम्बल उपलब्ध कराने की व्यवस्था समाप्त करने की शुरूआत जुलाई 2017 से कर दी है। जम्मू मेल ट्रेन में सबसे पहले कम्बल उपलब्ध कराना बन्द किया गया है| 1 अगस्त 2017 को सुरक्षाबलों द्वारा पुलवामा में संचालित एक संयुक्त अभियान में जम्मू व कश्मीर राज्य में दर्जनों आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वाले दुर्दान्त आतंकी अबू दुजाना को मौत के घाट उतार दिया गया। उसका सम्बन्ध लश्कर-ए-तैय्बा आतंकी संगठन से था | भारत को एक बड़ी कूटनीतिक सफलता तब हासिल हुई जब विश्व बैंक ने भारत द्वारा जम्मू व कश्मीर राज्य में बनवाई जा रही दो ऐसी जलविद्युत परियोजनाओं के निर्माण को हरी झण्डी दिखा दी जिन पर पाकिस्तान अपनी अपत्ति जता रहा था। ये दो जलविद्युत परियोजनाएं रात्ले और किशनगंगा हैं | 3 अगस्त 2017 को सम्पथिया उइके द्वारा राज्यसभा की सदस्या के रूप में शपथ लेने के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) पहली बार राज्यसभा में कांग्रेस से बड़ी पार्टी बन गई है | केन्द्र स...